देश

मोहन भागवत के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बच्चों को लेकर बड़ा बयान, कहा- संख्या नहीं, संस्कार और विचारधारा महत्वपूर्ण

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में इन दिनों बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं.  रामराजा गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई विषयों पर अपनी राय रखी. बातचीत करते हुए पंडित शास्त्री ने कहा, “परिवार में बच्चों की संख्या से अधिक उनके संस्कार और विचारधारा पर ध्यान देना चाहिए. भले ही एक ही बच्चा हो, लेकिन वह अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति कट्टर होना चाहिए.” ” बच्चों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है. क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी बेहतर है.”

परिवार की मजबूती के लिए अधिक बच्चे जरूरी

अपने बयान को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा, “आज के समय में परिवारों का विखंडन बढ़ रहा है. चाचा, बुआ और मौसी जैसे रिश्ते समाप्त होते जा रहे हैं. यदि हिंदू परिवारों में तीन-चार बच्चे नहीं होंगे, तो हमारी कुटुंब प्रणाली कमजोर होती जाएगी. यह केवल हिंदू समाज के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए चिंताजनक है.” पंडित शास्त्री का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) के हालिया बयान का समर्थन करता नजर आया.

जान से मारने की धमकी पर जवाब

मीडिया बातचीत के दौरान पंडित शास्त्री ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले कट्टरपंथी बलजिंदर परवाना के बयान का भी उत्तर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया, “हमने यूपी के संभल जिले के हरिहर मंदिर को लेकर बयान दिया था, लेकिन परवाना जी ने इसे गलत संदर्भ में लिया और Golden Temple (हरमंदिर साहिब) से जोड़ दिया. दरअसल, जामा मस्जिद (Jama Masjid) के पास हरिहर मंदिर (Harihar Temple) के प्राचीन अवशेष मिले हैं. यदि कोर्ट की अनुमति मिलेगी, तो हम वहां प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.”

हिंदू और सिख समुदाय में एकता का संदेश

सिख समुदाय से जुड़े सवालों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “हरमंदिर साहिब और सिख गुरुओं के प्रति हमारी अपार श्रद्धा है. हम सपने में भी उनके लिए गलत विचार नहीं ला सकते. हिंदू और सिख भाई-भाई हैं. इन्हें कभी अलग नहीं किया जा सकता.”

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू धर्म की एकता, परिवार की मजबूती और धार्मिक सद्भावना बनाए रखने की अपील की. उनके बयान ने एक बार फिर धार्मिक और सामाजिक चर्चा को जन्म दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

32 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

33 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

34 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

43 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

43 minutes ago