देश

CM ममता बनर्जी ने अब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को चांद पर भेजा, बताया एक और किस्सा…सोशल मीडिया पर फिर उड़ गया मजाक

Mamata Banerjee Video: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, वो इसलिए क्योंकि वह इसको लेकर अजीबोगरीब बयान दे रही हैं. चंद्रयान की सफलता पर उन्होंने पहले कहा था कि राकेश रोशन ऐसे पहले भारतीय थे जो चांद पर गए थे. इस बात पर उनका जमकर मजाक उड़ा था. वहीं उन्होंने अब एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है कि जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बार सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi ) को चांद पर भेज दिया है. उनका यह बयान पर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ममता बनर्जी के बयानों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि उनको अंतरिक्ष के बारे में सही जानकारी नहीं मिल रही है. कभी वो राकेश रोश को चांद पर भेजती हैं तो कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को. ममता पहले राकेश रोशन को चांद भेजते हुए कहा था कि वो पहले चांद पर जाने वाले यात्री हैं. उन्होंने यह नाम गलत लिया था, क्योंकि चांद जाने वाले भारतीय का नाम राकेश शर्मा था. तब कुछ लोगों ने कहा कि हो सकता है उनकी जवान फिसल गई हो, लेकिन उन्होंने फिर वही गलती कर दी है.

सीएम ममता के दोनों वीडियो वायरल

सीएम ममता बनर्जी का टीएमसी यूथ विंग की रैली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी चंद्रमा पर गईं थीं. इसी दौरान उन्होंने उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि जब इंदिरा चंद्रमा पर पहुंचीं, तो उन्होंने राकेश रोशन से पूछा कि चंद्रमा से भारत कैसा दिखता है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है. वहीं लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव, इन VIP सीटों पर जल्द करेगी प्रत्याशियों का ऐलान

इससे पहले उन्होंने यह कहा था कि मुझे याद है जब राकेश रोशन ने चांद पर कदम रखा तो इंदिरा गांधी ने पूछा कि वहां से भारत कैसा दिखता है, तब राकेश रोशन ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा. उनके इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

15 minutes ago

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

43 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

50 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

55 minutes ago