देश

पंजाब में अमृतपाल और उसके समर्थकों द्वारा थाने पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने मांगी पुलिस से घटना की रिपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi: पंजाब में हाल में हुए घटना को लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन के मूड में दिख रहा है. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने अजनाला में थाने पर धावा बोलते हुए पुलिस को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. अपने एक साथी की रिहाई को लेकर अमृतपाल सिंह थाने पर हथियारों से लैस होकर पहुंचा था.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से मांगी घटना की रिपोर्ट

अब इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय भी अलर्ट मोड में है. मामले की विस्तृत रिपोर्ट पंजाब पुलिस से मांगी गई है. अमृतपाल सिंह की गतिविधियों को लेकर केंद्रिय सुरक्षा एजेंसियों ने पहले भी सरकार को अलर्ट किया था. वहीं अब भी केन्द्र सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है. मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में विगत दो-तीन दिन में जिस तरह की घटनाएं हुईं हैं उस पर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट को गृह मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ साझा किया गया है.

थाने में घुस कर पुलिस को सरेंडर के लिए किया मजबूर

अपने साथी को छुड़ाने थाने पहुंचे अमृतपाल और उसके समर्थकों ने पुलिस से हिंसक झड़प होने के बाद उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था. अमृतपाल के समर्थक थाने में हथियार लेकर घुस गए थे. इसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उनके करीबियों को भी छोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अपराध की दुनियां में अतीक अहमद के 43 साल, 100 से ज्यादा मुकदमें, सजा किसी में नहीं, कई मुकदमे सरकारों ने लिए वापस

लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने थाने पहुंचा था अमृतपाल.

पंजाब में थाने पर हुए हमले में अमृतपाल लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने थाने पहुंचा था . जिसे अजनाल पुलिस ने दंगा और अपहरण के आरोप में इसी 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था. अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख भी है. वहीं लवप्रीत सिंह तूफान इस संगठन से जुड़ा है और वह अमृतपाल सिंह का काफी करीबी है.

अजनाला में हुए इस तरह की हिंसात्मक गतिविधि के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अमृतपाल के भड़काऊ बयान और उसकी इस हरकत के मद्देनजर अब गृह मंत्रालय ने इस पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा पंजाब पुलिस से मांगा है.

Rohit Rai

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

17 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

20 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago