Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गाम्बिया में 67 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा की मेडिन Pharma में कफ सीरप का उत्पादन बन्द

गाम्बिया में 67 बच्चों की मौत के बाद हरियाणा की मेडिन Pharma के कफ सीरप का उत्पादन बन्द

WHO के अलर्ट के बाद मेडिन Pharm के कफ सीरप पर लगी रोक

अफ्रीकी देश गाम्बिया में 67 बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के अलर्ट पर हरियाणा सरकार ने मेडिन फार्मा कंपनी में कप सीरप के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है. हरियाणा प्रदेश की राज्य सरकार ने फार्मा कंपनी पर एक सख्त कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री अनिल बिज ने मेडेन फार्मासूटिकल कंपनी में कफ सीरफ के उत्पादन पर रोक लगा दी है. यह जानकारी अनिल बिज ने दी . उन्होंने कहा कि WHO की ओर से चिन्हित किए जाने के बाद सोनीपत की फार्मास्यूटिकल कंपनी के तीन कफ सीरप के सैंपल जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल ड्रग लैब में भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

सरकार ने कंपनी से मांगा जवाब

अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय और हरियाणा ड्रग विभाग ने एक संयुक्त की थी . जिसमें कप सीरप में 12 गड़बड़ियों की बात सामने आई है. इसी आधार पर सीरप के प्रोड्क्शन पर पाबंदी लगा दी गई है. विज ने बताया कि मेडेन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके जरिए उनसे  पूछा है कि उसका मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द क्यों न किया जाए. विज ने बताया कि  मेडन फार्मास्यूटिकल्स को 14 अक्टूबर तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देना है.

बता दें मेडन फार्मा कंपनी का कप सीरप भारत से सिर्फ अफ्रीकी देश को निर्यात करता था. भारत सरकार की ओर से अन्य किसी देश को सीरप भेजने की इजाजत नहीं थी. अभी हाल ही में उतर-प्रदेश की योगी सरकार ने इन कप सीरप के उपयोग पर रोक लगा दी थी. बैन किए गए कफ सीरप का नाम है प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन ,कोफिक्समालिन बेबी कफ सीरप , मकॉफ बेबी कफ सीरप और मैग्रीप एन  कोल्ड सीरप.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital