देश

Jharkhand Violence: रामनवमी पर भड़की हिंसा की आग झारखंड तक पहुंची, जुलूस के दौरान फेंके गए पत्थर, पुलिस की गाड़ी तोड़ी, वाहनों को लगाई आग

Jharkhand Violence: रामनवमी पर जुलूस और शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग अब बिहार के बाद झारखंड तक तक पहुंच गई है. यहां शुक्रवार की रात 31 मार्च को जमशेदपुर (Jamshedpur) के हल्दीपोखर इलाके में रामनवमी जुलूस के समय हिंसा भड़क गई. उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया, पुलिस की गाड़ी तक तोड़ी दी. इस हमले में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस के मुताबिक, अब स्थिति शांतिपूर्ण है.

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में कुछ लोगों ने रामनवमी जुलूस निकालने का विरोध किया था. जिसके बाद हालात बिगड़ने लग गए. जुलूस को रोकने के लिए भड़के हुए लोग बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम कर दिया. दोनों तरफ से जमकर भड़काऊ नारेबाजी होने लगी. जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई.

मौके पर हालात हुए थे बेकाबू

जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे, पत्थरबाजी के बाद उपद्रवियों ने बीच सड़क पर टायर जलाए और पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी. जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया. जिसके बाद हालातों को काबू पाया गया. जमशेदपुर के एसपी और डीएम समेत तमाम अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और हालात को संभाला.

यह भी पढ़ें-  Howrah Violence: रामनवमी पर हिंसा को लेकर एक्शन में ममता सरकार, CID को सौंपी जांच

बिहार में हुआ जमकर बवाल

इससे पहले बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में रामनवमी पर्व के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को धारा 144 लागू कर दी. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर बवाल काटा गया. कई घरों में आग लगा दी गई. इस बवाल में दो पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है. पुलिस के मुताबिक, रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा शांति पूर्ण निकल जाने के बाद शुक्रवार को अचानक दो पक्षों में पथराव प्रारंभ हो गया और झड़प शुरू हो गई. इसकी सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को हुई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए.

– भारत एक्सप्रेस

Jharkhand Violence, Ram Navami, Ram Navami 2023, Ram Navami Clash, Violence, Jharkhand News, Hindi News, Jharkhand police,जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, रामनवमी, रामनवमी हिंसा,

 

Rahul Singh

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

18 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

27 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

38 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

45 minutes ago