देश

Greater Noida: घर, रजिस्ट्री और मेट्रो की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा में 53 हफ्तों से जारी है आंदोलन, स्थानीय लोगों ने दी चेतावनी

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मेट्रो और रजिस्ट्री की मांग को लेकर पिछले 53 हफ्ते से स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं. घर के खरीदार अनोखे तरीके से ग्रेटर नोएडा की एक मूर्ति गोल चक्कर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में पुरुषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इसी क्रम में रविवार को एक बार फिर से घर के खरीददार प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए और आंदोलन जारी रखा. तो वहीं घर खरीदार आंदोलन की कोर टीम ने एक महत्वपूर्ण बैठक की और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा की. इसी के साथ ही बैठक में आंदोलन को तब तक जारी रखने के लिए सहमति बनी, जब तक कि मेट्रो को लेकर मांग पूरी नहीं हो जाती.

सूत्रों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक मूर्ति चौराहे पर लगातार 53 हफ्ते से आंदोलन जारी है. इस आंदोलन की अगुवाई करने वाली टीम ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें अलग-अलग सोसाइटियों के कई घर खरीदार शामिल हुए. घर खरीदारों ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले की समीक्षा कर रहे हैं. हम अथॉरिटी के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं. वहीं उनका कहना है कि मेट्रो की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा. तो वहीं इस मौके पर नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बैठक में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिल्डर्स को बड़ी छूट दी गई लेकिन घर खरीदारों को अभी भी घरों की रजिस्ट्री को अलग करने का इंतजार था. इस फैसले में ऐसा कुछ भी नहीं आया है, इससे हम थोड़े निराश भी हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि स्थानीय लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी का सामना करना पड़ रहा है. यहां के लोगों की ओर से केंद्र और राज्य सरकार से लंबे समय से मेट्रो रूट की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि सेक्टर 51 से ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो को लेकर रूट फाइनल तय नहीं किए जा रहे हैं. फाइलों में ही यह मामला अटका हुआ है.

ये भी पढ़ें- Politics: कांग्रेस में प्रियंका गांधी का हुआ प्रमोशन…? प्रमोद तिवारी ने पार्टी के निर्णय पर दी पहली प्रतिक्रिया

मेट्रो प्रस्ताव की मंजूरी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस मौके पर ये भी कहा कि “हमें उम्मीद है कि इतनी ज्यादा छूट के बाद अथॉरिटी अपने बकाये की वसूली में तेजी लाए और लोगों को घर मिलना शुरू हो जाए. लंबे समय से इंतजार कर रहे घर के खरीददारों के घरों की रजिस्ट्रियां भी शुरू हो सके.” उन्होंने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से होकर जाने वाली मेट्रो को लेकर जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक इस रूट मेट्रो के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल जाती है. क्योकि स्थानीय लोगों को लगातार पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

55 seconds ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

2 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

1 hour ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

1 hour ago