देश

Bareilly News: नमाज से लौट रहे युवक पर तलवार से हमला…फेंकी जलती लकड़ी, बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से जिले से बड़ी वारदात सामने आ रही है. यहां पर नमाज पढ़ कर घर लौट रहे एक युवक पर उसके ही समाज के कुछ लोगों ने जलती लकड़ी से हमला कर दिया. उसे बचाने के लिए बीच में कूदे भाई को भी नहीं छोड़ा और फिर आरोपियों ने दोनों पर हमला करने के लिए तलवार लेकर दौड़ा लिया और जमकर मारपीट की. इस घटना में दोनों भाई जख्मी हो गए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मामला बरेली के थाना प्रेमनगर के कोहाड़ापीर से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है. हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस सम्बंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं. संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. कोहाड़ापीर के भूड़ कब्रिस्तान के पास रहने वाले याकूब ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और घटना के बारे में बताया है कि, रविवार को वह नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहा था. जैसे ही वह कब्रिस्तान के गेट पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों शकील नेता, तसलीम, तनजीम, यासीन और काशिफ ने उसे घेर लिया. जब तक वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने उसके ऊपर जलती लकड़ी से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें- UP News: MLA रामदुलार गोंड को यूपी विधानसभा से किया गया निष्कासित, नाबालिग से दुष्कर्म के गुनाह में हुई थी 25 साल की सजा

इस पर चीखने-चिल्लीने लगा. इतने में उसका भाई युनूस व भांजा शारिक मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे तो, आरोपियों ने उनके ऊपर भी तलवार से हमला कर दिया. वहीं पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और उनके परिवार को लगातार आरोपियों के फिर से हमला करने को लेकर डर सता रहा है. तो वहीं पूरे प्रकरण को लेकर प्रेम नगर के थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. इस वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

1 hour ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago