देश

Jyoti Bhardwaj Jaipur: महिला अफसर का गजब ‘खेल’, अपने और बेटे के नाम पर 2 दिन में खरीदे 26 फ्लैट, बिना लोन ही करा ली रजिस्ट्री

Rajasthan Govt officer Jyoti Bhardwaj: जयपुर की रहने वाली एक महिला अफसर ने गजब कर डाला. राजस्थान सचिवालय में तैनात महिला अफसर ज्योति भारद्वाज ने 2 दिन के अंदर 26 फ्लैट खरीद डाले. उसने 26 में 15 फ्लैट अपने और 11 बेटे के नाम पर खरीदे. चौंकाने वाली बात यह है कि सारी प्रॉपर्टी चेक से खरीदी, बिना लोन ही रजिस्ट्री करवा ली. करोड़ों रुपये की ये खरीद अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

मामला उजागर होने के बाद राजस्थान सरकार ने ज्योति भारद्वाज और उसके बेटे रोहन वशिष्ठ के खिलाफ आय से अधिक धन के मामले में जाँच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री के लिए उन्‍होंने 30 लाख रुपए से अधिक का स्टांप ड्यूटी चुकाया. और, इस पेमेंट के लिए उन्होंने लोन तक लेने की जरूरत नहीं पड़ी. उनके द्वारा खरीदे गए फ्लैटों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

कौन हैं ज्योति भारद्वाज, क्‍या है ओहदा?

ज्योति भारद्वाज जयपुर में रहती हैं, और वह राजस्‍थान सचिवालय में तैनात हैं. उनका पद राजस्थान सरकार में सचिव स्तर का है, और वह कार्मिक विभाग के स्टोर में सामान खरीदारी करने के मामलों की प्रभारी हैं. वे अलवर में लंबे समय तक जिला कोषाधिकारी और मत्स्य विश्वविद्यालय में वित्तीय नियंत्रक के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्‍होंने 26 फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई, उनमें से 15 फ्लैट उन्होंने खुद के नाम पर और 11 फ्लैट अपने बेटे रोशन वशिष्ठ के नाम पर लिए.

यह भी पढ़िए: बहन-बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे, मनचले और शोहदों को सीएम योगी की चेतावनी

बेचने वाली कंपनी के डायरेक्‍टर ने किया केस

ऑप इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति ने जिस बिल्डर से ये फ्लैट खरीदे, अब वो खुद के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा रहा है. उस बिल्डर का कहना है कि उसके साथ घपला हो गया है. ज्योति ने ये सभी फ्लैट ‘बनी बिल्डटेक’ नाम की कंपनी से खरीदे, इस कंपनी का ऑफिस जयपुर के मनसरोवर लिंक रोड पर स्थित जेडीए मार्केट में है. कंपनी के डायरेक्टर का कहना है कि ये प्रॉपर्टी चेक से खरीदी गई, लेकिन कोई भी चेक कैश नहीं हो पाया. अब उन्होंने इस मामले में कोर्ट में केस किया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

35 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

41 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago