Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Agra News: रात में लड़की के घर कूदा दारोगा, ग्रामीणों ने पकड़ा, की जमकर पिटाई, VIDEO Viral

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ही डीएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है.

आरोपी दारोगा (वीडियो ग्रैब)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से खाकी को शर्मसार करती खबर सामने आ रही है. यहां दारोगा को एक लड़की के साथ गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसे अर्धनग्न कर बंधक बनाकर पीटा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद डीएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं. दारोगा थाना बरहन में तैनात था और उसका नाम संदीप है.

मामला बरहन थाना क्षेत्र के तेहिया गांव से सामने आया है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. जानकारी के मुताबिक तेहिया गांव के रहने वाले एक ग्रामीण के घर में रविवार की देर रात दारोगा दीवार से कूदकर अंदर घुस गया. इसी दौरान घर के लोगों ने उसे लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और फिर गांव के अन्य लोगों को बुला लिया और पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान दारोगा ने भागने की कोशिश की लेकिन गांव के कई लोग होने के कारण वह नहीं भाग सका.

लोगों ने उसे खंभे में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की और उसे अर्धनग्न कर दिया. गांव वालों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. जबकि सूचना मिलते ही आनन-फानन में डीएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच बिठा दी है.

ये भी पढ़ें- Aligarh: पाकिस्तान से भारत आई सिमरन ने सुनाई हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कहानी, चाहती हैं भारतीय नागरिकता

पुलिस ने दारोगा को छुड़ाया ग्रामीणों के चंगुल से

इसके पहले, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दारोगा को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. इस घटना के बाद आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.  एसीपी सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस सम्बंध में गांव वालों के बयान लिए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital