देश

Agra News: शादी वाले घर में फटा सिलेंडर, मचा कोहराम, दो महिलाओं की मौत, युवक घायल

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के बाई का बाजार में बड़ा हादसा हो गया है. बीच बाजार स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से कोहराम मच गया है. शादी वाला घर होने के कारण तैयारी जोर-शोर से चल रही थी. चारों तरफ सभी खुश थे, लेकिन तभी सिलेंडर फट गया और शादी वाले घर में मातम पसर गया.

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है और घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद कर रही है. आग से सम्बंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिससे स्पष्ट होता है कि आग बहुत भीषण थी. ये हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के बांई का बाजार स्थित सुंदरवन कॉलोनी में हुआ है.

पढ़ें ये भी- Mathura News: बृजमंडल में दिखने लगा होली का उत्सव, 27 फरवरी से शुरू होंगे कार्यक्रम, लठ्ठमार होली के लिए एक महीने तक डंडे को पिलाया जाता है तेल

आज थी सगाई

जानकारी सामने आई है कि जिस घर में सिलेंडर फटा है. वहां आज अर्थात रविवार को लग्न और सगाई का कार्यक्रम होना था. इसीलिए हलवाई खाना बना रहे थे. बड़े-बड़े बर्तनों में खाना बनाया जा रहा था. घर में खुशियों का माहौल था, घर में आए रिश्तेदारों के लिए पकवान बन रहे थे. हलवाई पकवान बनाने में जुटे हुए थे, तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई. इससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई. जिसको जहां जगह मिली, खुद को बचाने के लिए भागा. इसी बीच दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए. अस्पताल ले जाने पर महिलाओं की तो मौत हो गई. घायल युवक का इलाज चल रहा है.

सिलेंडर की पिन निकलने से लगी आग

एसीपी हरिपर्वत आगरा मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की सिकंदरा के केके नगर में सिलेंडर फट गया है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि एक घर में शादी थी और हलवाई लगाए गए थे. दो महिलाएं इस घटना में बुरी तरह झुलस गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई है. एक युवक घायल है, उसे अस्पताल में भेजा गया है. प्रथम दृष्टया सामने आया है कि सिलेंडर की पिन अलग हो गई थी, इसी वजह से आग लगी. हालांकि आग लगने के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

27 seconds ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

7 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

27 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

53 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago