उत्तर प्रदेश

भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक के मान-सम्मान एवं अधिकारों का संरक्षक है: राजेश्वर सिंह

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया.

सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत का संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को संरक्षित करते हुए प्रत्येक नागरिक के मान-सम्मान एवं अधिकारों का संरक्षक है! 75वें संविधान दिवस के अवसर पर आज दरोगा खेड़ा स्थित UP State Institute of Forensic Sciences (UPSIFS) में आयोजित International Conference on “Role of Forensics and Cyber Security for enabling Justice under New Criminal Laws” के शुभारम्भ सत्र के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का स्वागत किया!

उन्होंने आगे लिखा कि परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति दिलाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) दंड के स्थान पर न्याय की अवधारणा को पूर्ण कर रहे हैं!

श्रद्धेय योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने और 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल की स्थापना की गई है, परिणाम स्वरूप उप्र में Cyber Crime के मामलों में Conviction Rate 87.8% है, जबकि देश में यह रेट 46.5% है!

सोशल मीडिया पर किए एक दूसरे पोस्ट में राजेश्वर सिंह ने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलना हमेशा एक सम्मान, खुशी और सौभाग्य की बात होती है. उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में अत्यधिक सराहनीय है. वह एक ऐसे नेता हैं जिनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

3 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

6 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

15 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

23 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

25 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

27 minutes ago