देश

UP News: 55 साल की उम्र में पूर्व बीजेपी विधायक दे रहे हैं 12वीं की परीक्षा, लॉ की पढ़ाई कर करेंगे लोगों की मदद

UP News: “सब पढ़ें सब बढ़े” का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार का असर दिखने लगा है, क्योंकि पार्टी के अपने ही पूर्व के विधायक अब इसे फॉलो करने लगे हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक खबर सामने आ रही है कि यहां पर भाजपा के एक पूर्व विधायक यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं और वह आगे कानून की पढ़ाई कर वकालत भी करना चाहते हैं.

बता दें कि ये कोई और विधायक नहीं बल्कि वही विधायक हैं, जिनकी बेटी ने कुछ साल पहले दलित से विवाह कर लिया था. इसके बाद जमकर उन्होंने विरोध किया था और इसी के बाद वह चर्चा में आए थे. शायद आपने सही सोचा. हम बात कर रहे हैं यूपी के बरेली के बिथरी से भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतोल की, जो कि 55 साल की उम्र में यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा (12 वीं कक्षा) दे रहे हैं.

पढ़ें ये भी- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

मालूम हो कि विधायक राजेश मिश्र बरेली के बिथरी में एक बार के विधायक रह चुके हैं.  इस उम्र में कक्षा 12 की परीक्षा देने के मामले में जब उनसे मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह इंटर की पढ़ाई करने के बाद कानून की पढ़ाई करने की भी योजना बना रहे हैं. इसी के साथ आगे वह एलएलबी करके अधिवक्ता बनना चाहते हैं और फिर लोगों के हक के लिए लड़ना चाहते हैं. दो साल पहले ही उन्होंने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी. उन्होंने कला वर्ग लिया है. परीक्षा की तैयारी उन्होंने किताब व गेस पेपर से की है.

कुछ साल पहले दो मामलों से बटोरी थी सुर्खियां

मालूम हो कि राजेश मिश्र दो साल पहले पारिवारिक मामलों को लेकर सुर्खियों में आए थे. उनकी बेटी ने दलित युवक से अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था और घर से भाग गई थी. इसके बाद यह पूरा मामला ब्राह्मण बनाम दलित हो गया था और इसका कड़ा विरोध किया गया था. फिलहाल उन्होंने उसी वक्त अपनी बेटी से सारे नाते खत्म कर दिए थे. बताया जाता है कि उनकी बेटी वर्तमान में बरेली में ही वीर सावरकर इलाके में अपने पति के साथ रहती है. इसी के साथ उन्होंने तब भी सुर्खियां बटोरी थी, जब मिट्टी के बर्तन से एक नवजात बच्ची को बरामद किया था. इस मामले में ये जानकारी सामने आई थी कि बच्ची को कोई बर्तन में रखकर छोड़ गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

14 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

24 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

45 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

53 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

58 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago