देश

Agra News: पति चाहता था चौथा बच्चा, पत्नी ने चुपके से करा ली नसबंदी…मामला पहुंच गया कोर्ट, महिला ने ससुरालवालों पर लगाए गम्भीर आरोप

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां तीन बच्चों की मां ने नसबंदी करा ली तो पति और ससुरालवालों ने उसके खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि महिला के पति ने उसे मारापीटा, जिससे वह मायके चली गई. इसके बाद मामला पुलिस से होते हुए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो पूरा माजरा खुलकर सामने आ गया. दरअसल तीन बच्चों का पिता चौथा बच्चा भी चाहता था लेकिन महिला ने पहले ही चुपके से नसबंदी करा ली थी. पता चलने के बाद पति और ससुरालवाले उसका विरोध कर रहे थे.

मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र से सामने आया है. महिला का कहना है कि उसने पति को बिना बताए ही नसबंदी करा ली थी लेकिन कुछ ही दिन बाद पति के साथ ही पूरे ससुरालवालों को ये बात पता चल गई. इसके बाद उसके साथ मारपीट और गालीगलौज पति व ससुरालवाले करने लगे. इस पर वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया. परिवार परामर्श केंद्र में जब पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग की गई तो मामला खुलकर सामने आ गया. हालांकि इससे पहले पति से झगड़े की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि पत्नी बदतमीजी से बात करती है और सम्मान नहीं करती है और सास से भी रोज लड़ाई करती है. तो वहीं पत्नी ने कहा कि उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाती है. हालांकि परामर्श केंद्र के काउंसलर्स को उनकी बात पर भरोसा नहीं हुआ व आगे पूछताछ की तो महिला ने सारी सच्चाई बता दी.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा राम मंदिर के 500 सालों का संघर्ष, प्रियदर्शन को इस तरह मिला आइडिया

पति चाहता है और बच्चे

महिला ने बताया कि उसने पति को बताए बिना ही नसबंदी करा ली क्योंकि उसके दो लड़कियां और एक लड़का पहले से ही है. उसे अब बच्चा नहीं चाहिए लेकिन जब पति को पता चला इसी के बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा. पति ने कहा कि उसे चौथा बच्चा भी चाहिए. परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग डॉक्टर सतीश खिरवार ने मीडिया को जानकारी दी कि महिला के नसबंदी कराने की वजह से पति-पत्नी और ससुराली जनों में झगड़ा होता है. फिलहाल दोनों पक्षों को हमने समझा दिया है. हालांकि आगे की काउंसलिंग के लिए भी दोनों पक्षों को बुलाया गया है. महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago