Pushpa 2 teaser
Pushpa 2 The Rule Teaser: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Birthday) 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर की फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) का आज धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. यह पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) का सीक्वल पार्ट है. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, जिसके बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था. वहीं, फिल्म में श्रीवल्ली के रोल में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी और फिल्म का निर्देशन सुकुमार (Sukumar) ने किया है.
आज एक्टर का बर्थडे है और इस स्पेशल डे पर उन्होंने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का धमाकेदार टीजर वीडियो शेयर किया है. टीजर में अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है. 1 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में एक्टर जबरदस्त एक्शन कर दुश्मनों से भिड़ते दिख रहे हैं. टीजर की शुरुआत में मां काली की पूजा होते दिख रही है, जिसके बाद अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है.
आंखों में काजल लगाकर, कान में झुमका पहने, माथे पर त्रिशूल से बिंदी लगाकर ‘पुष्पा’ बने अल्लू अर्जुन का लुक रिवील होता है. टीजर में वह साड़ी पहने और पैरों में घुंघरू बांधे दुश्मनों से लड़ते दिख रहे हैं. कुल मिलाकर इस फिल्म का टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है. इंटरनेट पर ‘पुष्पा 2’ का टीजर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यूट्यूब पर महज 1 घंटे के अंदर 28 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है.
अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर पुष्पा द रूल का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंन इंस्टाग्राम पर 8 अप्रैल को अपने बर्थडे के दिन फैंस की विशेज का रिप्लाई देते हुए लिखा- “जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं हर एक व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं. मेरा दिल गद-गद हो गया है. इस टीजर को मेरे थैंक्स नोट के तौर पर स्वीकार कीजिए.”
लगभग 3 साल के बाद फैंस को अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा’ अवतार देखने को मिला है. लेकिन इस बार फिल्म के सीक्वल में उनका ये अवतार एक्शन का हाई डोज देने वाला है. टीजर में भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाने वाला त्योहार जत्थारा के सीक्वेंस को दिखाया गया है. यह त्योहार हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाता है जिसे मुख्य रूप से तेलंगाना के लोग मनाते हैं जो 4 दिनों तक चलता है.
2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब इसका दूसरा भाग दर्शकों के लिए तैयार है. ‘पुष्पा 2: द रूल’ देशभर में 5 भाषाओं में रिलीज होगी. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैथरी मूवी मेकर्स ने निर्माण किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी.
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…