खेल

Aaron Finch: 2011 में डेब्यू, 2021 में बनाया टीम को वर्ल्ड चैंपियन, शानदार रहा है इस बल्लेबाज का T20 करियर

Aaron Finch announces retirement: एरोन फिंच ने टी20ई से अपने संन्यास की घोषणा की है, जिससे उनके ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनर करियर का अंत हो गया है. टी-20 फॉर्मेट में फिंच को एक दिग्गज बल्लेबाज माना जाता है. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप जीता था. बता दें यह बल्लेबाज टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए हाईएस्ट रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है. 36 साल के फिंच हालांकि बिग बैश लीग और घरेलू टी20 मैचों में खेलते रहेंगे.

2011 में डेब्यू, 2021 में बनाया टीम को वर्ल्ड चैंपियन

फिंच ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था. उन्हें 2013 में टी-20 की कप्तानी सौंपी गई थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 मैचों में कप्तानी की. बतौर कप्तान इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी टीम को 2015 में वनडे वर्ल्ड कप और 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताया.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं मुंबई इंडियंस की हेड कोच, झूलन- देविका को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

फिंच का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना तय माना जा रहा था. उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया और आखिरी टेस्ट भी 2018 में खेला था. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2021 जीता था. पिछले साल हालांकि अपनी सरजमीं पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं पहुंच सकी. फिंच ने आखिरी टी20 मैच भी उसी टूर्नामेंट में खेला जब आस्ट्रेलिया की आयरलैंड पर 42 रन से जीत में उन्होंने 63 रन बनाये थे.

एरोन फिंच का बयान

फिंच ने कहा , मैं 2024 टी20 विश्व कप तक नहीं खेल सकूंगा लिहाजा मेरे लिये अब पीछे हटने का सही समय है ताकि टीम आगे के बारे में सोच सके. इस दिग्गज बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया के लिये पांच टेस्ट में 278 रन, 146 वनडे में 5406 रन बनाये और 103 टी20 खेलकर 3120 रन बनाये जिसमें दो शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. जनवरी 2011 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से उन्होंने सभी प्रारूपों में 8804 रन बनाये हैं जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं .उन्होंने रिकॉर्ड 76 टी20 मैचों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की.

टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी उनके नाम है जब 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 76 गेंद में 172 रन बनाये थे. फिंच आईसीसी वनडे विश्व कप 2015 जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम में भी थे. उन्होंने कहा, आप टीम की कामयाबी के लिये ही खेलते हैं .टी20 विश्व कप जीतना और अपनी धरती पर वनडे विश्व कप हासिल करना मेरे कैरियर की सबसे सुनहरी यादें हैं .बारह साल तक आस्ट्रेलिया के लिये खेलना और महानतम खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना फख्र की बात है. उन्होंने कहा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे .उन्होंने कहा , उम्मीद है कि मैं ब्रिटेन में द हंड्रेड खेल सकूंगा. वह आईपीएल और भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान कमेंट्री भी करेंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

10 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

15 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

41 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

56 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago