देश

UP Politics: चूल्हे में रद्दी डालकर पकाया मिड डे मील तो अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना, देखें वीडियो

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को अब कुछ ही वक्त रह गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार सत्तारूढ़ दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. वह लगातार सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और हैशैटग के साथ नहीं चाहिए भाजपा सरकार का अभियान छेड़े हुए हैं. तो वहीं उन्होंने इस बार सपा को यूपी में बड़ी जीत दिलाने का दावा किया है. इसी को लेकर वह लगातार प्रदेश के तमाम हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और लगातार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के साथ बैठकें कर रहे हैं. तो वहीं यूपी की कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी हमला कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है और लिखा है, “लगता है भाजपा ने अपने भ्रष्ट कारनामों की फ़ाइलों और भाजपाइयों पर से हटाए गये मुक़दमों के काग़ज़ों को ‘मिड डे मील’ के खाना पकाने के लिए दे दिया है.” इसी ट्वीट में आगे लिखा है कि,” इसमें भी भाजपाइयों का एक दोहरा गोरखधंधा है, एक तरफ़ तो इसमें उनके कांडों के सबूत मिट जाएंगे और दूसरी तरफ़ ईंधन का पैसा जेब में डाल लेंगे.” इसी के साथ ही “#नहीं_चाहिए_भाजपा” भी लिखा हुआ है. बता दें कि अखिलेश द्वारा शेयर किए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसी स्कूल में एक तरफ बच्चे पढ़ रहे हैं तो एक तरफ चूल्हे में खाना पकाया जा रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि ये मिड डे मील है और सरकारी स्कूल की रसोइया द्वारा पकाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-जयंत की भाजपा के इस दिग्गज नेता से हुई मुलाकात और बन गई बात…जानें NDA ज्वाॅइन करने की स्टोरी

इसी के साथ ही वीडियो में कुछ रद्दी पर फोकस किया गया, हालांकि स्पष्ट नहीं है कि रद्दी में पड़े कागज कैसे हैं, लेकिन इन्हीं कागजों को लेकर ही अखिलेश ने निशाना साधा है. फिलहाल सपा प्रमुख द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि ये किस स्कूल का वीडियो है और पुराना है या नया, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

43 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

51 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

59 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago