देश

UP Politics: 2024 में BJP के खिलाफ अखिलेश की मोर्चाबंदी, PDA की ताकत से 80 सीट जीतने का दावा

UP Politics: गठबंधनों की राजनीति से अक्सर घायल होने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर से गठबंधन का साहस जुटाया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा है कि वह इस फॉर्मूले से बीजेपी की ताकत को यूपी में ध्वस्त कर देंगे. जिसका परिणाम ये होगा कि बीजेपी देश में बुरी तरह परास्त हो जाएगी. अखिलेश का कहना है कि वह PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के जरिए NDA के कुनबे को परास्त करेंगे.

एक निजी समाचार चैनल के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वह पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक नामक पीडीए सूत्र के जरिए बीजेपी को न सिर्फ टक्कर देंगे बल्कि हराएंगे. अखिलेश ने नारा दिया है, “80 हराओ, बीजेपी हटाओ”. यानी अगर यूपी की लोकसभा सीटों से बीजेपी खारिज होती है, तो उसका पैर देश भर में उखड़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP News: “जबरदस्ती धर्मांतरण कराए जाने पर यूपी में होगी सख्त कार्रवाई”, बोले स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर

सपा प्रमुख का कहना है कि उनकी पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए अपना बड़ा दिल दिखाया है. उन्होंने 2017, 2019 और 2022 में हुए गठबंधनों का हवाला दिया. जिसमें सहयोगी दलों को लाभ तो मिला, लेकिन सपा को हानि जरूर उठानी पड़ी थी. ऐसे में अब अखिलेश यादव का कहना है कि अब जिम्मेदारी दूसरे विपक्षी दलों पर है कि वे यूपी में समाजवादी पार्टी का साथ दें. उनका मानना है कि यूपी में समाजवादी पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को हराने का माद्दा रखती है.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago