देश

Delhi Accident: कंझावला कार हादसे में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने कबूला- अंजलि के कार में फंसे होने की थी जानकारी, तेज म्यूजिक की बात झूठी

Delhi Car Accident: दिल्ली के कंझावला कार हादसे में रविवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में पहली बार अंजलि के आरोपियों ने इस बात को कबूला कि ये बात उन्हे पता थी कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंसी हुई है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वो डर गए थे और इसी के चलते वो गाड़ी को दौड़ाते रहे. इस दौरान कंझावला तक के रूट में उन्होंने कई बार गाड़ी यू टर्न की. लेकिन कंझावला तक अंजलि का शव नहीं गिरा.

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डर था कि कहीं लड़की को गाड़ी से निकाला तो हत्या का केस लग जाएगा. वे इस मामले में बुरी तरफ फंस जाएंगे इसलिए एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने लड़की को कार के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की.

ये भी पढ़ें-  Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी पर गौतम गंभीर ने दी ऐसी सलाह, भड़क उठे फैंस, लगा दी क्लास

तेज म्यूजिक की बात निकली झूठी कहानी

वहीं इस मामले में पुलिस को आरोपियों ने पहले बताया था कि उन्हे तेज म्यूजिक की वजह से अंजलि का पता नहीं चला था. उन्होंने अब बताया है कि म्यूजिक वाली बात झूठी कहानी थी. आरोपियों ने खुलासा करते हुए कहा कि उनको लड़की के बारे में पता था. आरोपियों का कहना है कि उस समय वो काफी डर गए थे. इसलिए गाड़ी को वो बार-बार घुमाते रहे. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह कहां जाएं. वे लड़की के गाड़ी के निकलने तक इंतजार करते रहे और गाड़ी चलाते रहे और आखिर में कंझावला के पास अंंजलि का शव नीचे गिर गया. पुलिस ने अभी तक इस मामले में सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन, मनोज मित्तल, आशुतोष और अंकुश है. पुलिस हिरासत में अभी तक छह आरोपी हैं जबकि एक को कोर्ट से जमानत मिल गई है.

मौके से भाग गई थी निधि

इससे पहले अंजिल की दोस्त ने काफी सारे खुलासे किए थे. हादसे के समय वो भी मौजूद थी. लेकिन वो डरकर घटनास्थल से भागकर अपने घर चली गई. जब हादसा हुआ तो दूसरी लड़की कार के सामने गिरी और गाड़ी उस पर चढ़ गई. तभी अंजली (मृतका) की टांगे गाड़ी के एक्सेल में फंस गई थीं जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 12 किमी तक घसीटते रहे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

15 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

16 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

24 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

31 minutes ago