देश

Caste Census: ओबीसी जनगणना पर राहुल गांधी के बयान से अखिलेश की बढ़ी बेचैनी, सपा को हो सकता है बड़ा नुकसान!

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओबीसी के लिए जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है. जिसके बाद अब INDIA गठबंधन में शामिल दलों की बेचैनी बढ़ने लगी है. खासकर वो क्षेत्रीय दल, जिनके राज्य में ओबीसी वोटर्स की तादाद काफी ज्यादा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं. जहां पर ओबीसी की आबादी 40 से 45 फीसदी है. अब ओबीसी की संख्या को देखते हुए सपा की बेचैनी भी बढ़ गई है. सपा राहुल गांधी के बयान से हैरत में है, क्योंकि अभी तक कांग्रेस ने खुद को ओबीसी राजनीति से दूरी बनाकर रखी थी.

राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के बयान पर बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस की ओर से जातीय जनगणना की बात करना भारतीय राजनीति में चमत्कार जैसा है. ये बयान देने के बाद भले ही अखिलेश यादव ने कहा कि इससे अधिक खुशी की बात नहीं हो सकती है कि कांग्रेस जातिगत जनगणना की बात कर रही है. इससे साफ है कि वो लोग भी समाजवादियों के रास्ते पर चलने का फैसला कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने ये बयान हाल ही में मध्य प्रदेश दौरे के समय दिया था.

“सपा पर को असर नहीं पड़ेगा”

दूसरी तरफ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीके जामेई का कहना है कि यह मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी या राममनोहर लोहिया के नेतृत्व वाली संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी जैसी पार्टियां ही थीं, जिन्होंने फूलनदेवी और भगवती देवी जैसी दलित महिलाओं को संसद तक पहुंचाया. सपा का मूल मंत्र सामाजिक न्याय पार्टी है. कांग्रेस की तरफ से ओबीसी जनगणना कराने का वादा करने से सपा को कोई असर नहीं पढ़ने वाला है.

सपा को हो सकता है भारी नुकसान

समाजवादी पार्टी भले ही कांग्रेस के ओबीसी कार्ड से खुद को असुरक्षित महसूस न होने का दावा करती हो, लेकिन सियासी जानकारों का मानना है कि अगर कांग्रेस का ये पैंतरा काम कर जाएगा तो इससे समाजवादी पार्टी, जेडीयू के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों को भारी नुकसान हो सकता है. इन दलों का ओबीसी वोटर्स छिटक सकता है.

यह भी पढ़ें- Election Survey: MP में BJP-CONGRESS के बीच कांटे की टक्कर, जानिए सीएम पद के लिए कौन है लोगों की पहली पंसद

बता दें कि राहुल गांधी ने 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होने कहा था कि “ओबीसी की सही आबादी का पता ही नहीं है. अब वह समय आ गया है जब हमें हिंदुस्तान का एक्सरे करना है. ये पता लगाना है कि ओबीसी की आबादी कितनी है. अगर हमारी सरकार आई तो हम पहले यही काम करके दिखाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

31 minutes ago