Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Election Survey: MP में BJP-CONGRESS के बीच कांटे की टक्कर, जानिए सीएम पद के लिए कौन है लोगों की पहली पंसद

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत के लिए हुंकार भर रहे हैं. इसी बीच एक न्यूज चैनल की तरफ से एक सर्वे कराया गया है.

भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत के लिए हुंकार भर रहे हैं. इसी बीच एक न्यूज चैनल की तरफ से एक सर्वे कराया गया है. जिसमें कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर सामने आ रही है. सर्वे के नतीजों में दोनों पार्टियां बहुमत के करीब दिखाई दे रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत आंकड़ा छूने में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

बीजेपी को 115-122 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं

सर्वे में बीजेपी को 115-122 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं कांग्रेस को 105-115 सीटें मिल रही हैं. बता दें कि साल के अंत में देश के पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव होंगे. मध्य प्रदेश की चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है. एक तरफ बीजेपी केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाजों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है. तो दूसरी तरफ कांग्रेस शिवराज सरकार में भ्रष्ट्राचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने में जुटी हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अब भी बरकरार

फिलहाल चुनावी सर्वे ने दोनों दलों की धड़कनों को तेज कर दिया है. कांग्रेस को जहां भारत जोड़ो यात्रा से फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, तो वहीं बीजेपी के लिए प्लस प्वाइंट ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अब भी बरकरार है. 47.5 फीसदी लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांगना बीजेपी के लिए फायदे का सौदा साबित होगा.

सीएम के रूप में पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान

इसके अलावा प्रदेश के लोगों की सीएम के रूप में पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान हैं. मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माने जा रहे हैं. उन्हें 44.2 फीसदी जनता पसंद कर रही है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हैं. उन्हें 44.1 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.

यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकती है मायावती की पार्टी, GGP के साथ किया गठबंधन

कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता मिली थी. कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगा था और 56 सीटों का नुकसान हुआ था. बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को 15 सालों के बाद सत्ता की चाभी मिली थी, लेकिन सिर्फ डेढ़ साल के अंदर ही बीजेपी ने उलटफेर कर कांग्रेस से सत्ता की कुर्सी छीन ली थी. जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहम रोल निभाया था.

9 मौजूदा सांसदों को टिकट

गौरतलब है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक 78 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 9 मौजूदा सांसदों को भी टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है. जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल जैसे चेहरे शामिल हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital