बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
तुर्की में धमाका (फोटो ट्विटर)
Turkey: तुर्की की राजधानी अंकारा में संसद भवन के पास एक जोरदार धमाका हुआ है. जानकारी के मुताबिक, दिन के अंत में नया सत्र शुरू होने वाला था. तुर्की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आसपास के क्षेत्र में गोलियों की आवाज भी सुनी गई, जिससे आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर तुरंत मौके पर पहुंचाया गया. तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री ने पुष्टि की है कि घटना के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें आईं.
यह हमला गर्मियों की छुट्टी के बाद संसद की बैठक दोबारा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले हुआ. सीसीटीवी फ़ुटेज में बम निरोधक इकाइयों को प्रभावित क्षेत्र में एक पार्क किए गए वाहन के पास काम करते हुए कैद किया गया.
भीषण बम विस्फोट के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां मौके पर हैं. इसके अलावा राजधानी अंकारा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. तुर्की की सरकार ने इसको आतंकी हमला करार दिया है. घटना से अंकारा में हड़कंप मच गया है. एक न्यूज एजेंसी के अनुसार राष्ट्रपति एर्दोगन की सरकार ने इसे “आतंकवादी हमला” कहा कहा है. घटना में अब तक मरने वालों की संख्या का पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें- लंदन में भारतीय मूल के सिख की कार पर खालिस्तानी समर्थकों ने किया हमला, परिवार को जान से मारने की मिल रहीं धमकियां
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में संसद के सामने एक हमलावर ने खुद को भी उड़ा लिया. वहीं दूसरे हमलावर को सुरक्षबलों ने मार गिराया है. यह विस्फोट संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले हुआ है. बता दें कि गर्मियों की छुट्टी पूरी होने के बाद रविवार को फिर से संसद की कार्यवाही फिर से शुरू होने थी, लेकिन उससे पहले ही यह धमाका हो गया. तुर्की मीडिया के कहा गया है कि जिस इलाके में हमला हुआ है वहां कई दूसरे मंत्रालय और तुर्की सांसदों की घर हैं. इस आज राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के खिताब के साथ खोला जाना था.
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…