देश

Ambedkar Nagar: अनोखी शादी में पुलिस बनी पंडित, पढ़े मंत्र और विधि-विधान से कराया विवाह

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर से अनोखी शादी का मामला सामने आया है. यहां शादी के दौरान बारातियों के साथ विवाद होने के बाद पुलिस को जब बुलाना पड़ा तो पंडित के गायब होने की स्थिति में पुलिस खुद ही पंडित बन गई और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह सम्पन्न करा दिया. इस मामले की चर्चा गांव-शहर से लेकर सोशल मीडिया पर भी हो रही है, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

मामला अम्बेडकर नगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करतोरा गांव से सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी की पंडिताई देख लोग हैरान रह गए, साथ ही जमकर वाह-वाही करने लगे. ये मामला अकबरपुर के सदरपुर गांव से लोना समुदाय का है. जानकारी के मुताबिक, यहां पर धूम-धाम से बैंड-बाजे के साथ वर पक्ष बारात लेकर पहुंचा था. बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो देखा कि बाराती सभी नशे में धुत थे और जमकर तांडव कर रहे थे. इस पर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई. इसके बाद तो बारातियों ने दुल्हन के दरवाजे पर ठहरना मुनासिब नहीं समझा और दूल्हे को साथ में लेकर भाग निकले. दूल्हे के भाग जाने के बाद दुल्हन पक्ष काफी देर तक परेशान रहा.

ये भी पढ़ें- Mainpuri: मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दूल्हा-दुल्हन समेत युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

नाते-रिश्तेदारों दूल्हे को मनाकर वापस लाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी. इस पर वधु पक्ष को पुलिस का सहारा लेना पड़ा. डायल 112 पर फोन कर वधू पक्ष ने पुलिस को बुला लिया और पूरी कहानी कह सुनाई. इसी के साथ मदद की गुहार लगाई और शादी करवाने की बात कही. इस पर पुलिस टीम ने वर पक्ष से बात की और शादी के लिए राजी कर लिया, लेकिन मुसीबत तो तब खड़ी हुई जब जयमाल का वक्त आया और पंडित जी गायब मिले. इस पर वर-वधु पक्ष को संकट में देखकर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने ही शादी करवाने की बात कही और फिर मंत्र पढ़कर शादी कराना शुरू कर दिया. ये देखकर लोग अचरज में पड़ गए तो वहीं ये शादी चर्चा का विषय बन गई. विदाई के वक्त दुल्हन पक्ष ने अपनी बेटी को खुशी-खुशी विदा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

25 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

41 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago