देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले मायावती के भतीजे की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, BSP प्रमुख ने लिया बड़ा निर्णय

अवनीश कुमार

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बसपा की लगातार तैयारियां जारी हैं. खबरों के मुताबिक, चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और मायावती के भतीजे का राजनीतिक कद बढ़ सकता है. फिलहाल सबकी नजरें इस ओर टिकी हुई हैं कि बसपा मुखिया मायावती ने अपने भतीजे को राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी दी है, पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे आकाश आनंद के लिए यह बड़ा इम्तिहान होगा. इन राज्यों में प्रदर्शन के आधार पर ही पार्टी के साथ आकाश की भविष्य की राह तय होगी. अगर इन राज्यों में बसपा बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होती है तो आकाश को लोकसभा चुनाव में बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया जाएगा.

मायावती अब करने लगी हैं महसूस…कोई अपना हो

बता दें कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक कर रही हैं. यह समीक्षा बैठक सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं होती, बल्कि राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए भी होती रहती है. यही वजह है कि इन राज्यों में चुनाव की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को दी गई है, जिससे उनकी राजनीतिक कद और समझ को बढ़ाया जा सके. माना जा रहा है कि बसपा मुखिया को अब लगने लगा है कि सेकंड लाइन में कोई उनका अपना हो.

राजनीति में 2017 में किया था लांच

मालूम हो कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश को राजनीति में 2017 में ही लॉन्च कर दिया था. उस समय कहा गया था कि वही बसपा में मायावती के उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई. साल 2019 में आकाश को राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बनाया गया. शुरुआत में मायावती ने आकाश को लेकर यही कहा था कि अभी वह सीख रहे हैं और समय आने पर बड़ी जिम्मेदारी उठाएंगे. इसके बाद आकाश को यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में संगठन विस्तार का जिम्मा दिया गया. अब चारों ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले चुनावों में बसपा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रही है. राजस्थान में 2018 में बसपा ने छह, एमपी और छत्तीसगढ़ में दो-दो विधानसभा सीटें जीती थीं.

तेलंगाना में पिछली बार पार्टी को कोई सीट तो नहीं मिली, लेकिन 3 प्रतिशत वोट मिले थे. ऐसे में इन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव अहम माने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इन चारों राज्यों में प्रदर्शन बेहतर होता है तो उसका लाभ यूपी में भी मिलेगा और पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी दिशा तय कर पाएगी, वहीं आकाश का पार्टी में कद और बढ़ेगा. बसपा के इस कदम पर वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि लाल बताते हैं कि बसपा मुखिया मायावती को अपनी सेकेण्ड लाइन में आकाश को रखने के लिए उनकी राजनीतिक कद को बढ़ाना ही होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

11 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

11 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago