देश

Amethi: प्रधान पति के हत्या के मामले में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, भू-माफियाओं को दिया कड़ा संदेश

– योगेन्द्र श्रीवास्तव

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी के करन गांव में दिन दहाड़े प्रधान पति रिजवान अहमद की हुई हत्या के बाद से जहां एक ओर गांव में सन्नाटा पसरा है तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है. एसडीएम तिलोई की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है. बता दें कि कल ग्राम प्रधान के पति की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह दो लोगों के विवाद को सुलझाने के लिए गए थे. उन पर सरिया से हमला कर दिया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

बता दें कि गुरुवार को अमेठी प्रशासन ने आरोपी भू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की है और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण को ढहा दिया है. यह अवैध निर्माण तिलोई तहसील प्रशासन के मौजूदगी में गिराया गया है. तो वहीं पीड़ित परिवार ने कहा है कि, अगर प्रशासन पहले ही न्याय कर देता तो शायद ये घटना नहीं घटती. क्योंकि इस प्रकरण में वर्षों से शिकायत और पंचायत का सिलसिला जारी था, लेकिन मामला नहीं सुरझ रहा था. हालांकि अब इस मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया है.

ये भी पढ़ें- Amethi: अमेठी के गांव में दो पक्षों में खूनी विवाद, बीच बचाव कराने गए प्रधान पति पर लोहे की सरिया से हमला, मौत

जानें क्या थी घटना

बुधवार को करन गांव में फकीर बिरादरी के राजू और टिलम के बीच एक नए दरवाजे को लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान के पति रिजवान अपने साथी रामधनी पासी के साथ मौके पर पहुंचे थे. विवाद के दौरान सुलह समझौते की बात हो ही रही थी कि राजू ने लोहे की रॉड से इन लोगों पर हमला कर दिया, जिससे प्रधान पति की मौत हो गई थी और उनके साथी रामधनी पासी बुरी तरह से घायल हो गए थे.तो वहीं रिजवान के साथ गए ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामधनी पासी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया था जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया और आज रामधनी का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है. वहीं मृतक रिजवान के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

तालाब की जमीन पर किया गया कब्जा

एसडीएम तिलोई दिग्विजय सिंह ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पिलर व शौचालय बनवाया गया था. राजस्व टीम द्वारा मौके के पैमाईश की गई और पाया गया कि यह निर्माण तालाब की जमीन पर किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि, बुलडोजर कार्रवाई से पूरे तहसील क्षेत्र में यह संदेश दे दिया गया है कि, जिन व्यक्तियों के एक से अधिक मकान हैं और वो भू माफिया हैं तो उनको चिन्हित कर इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

10 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

23 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

36 minutes ago