देश

‘लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA…’ गृह मंत्री अमित शाह बोले- मुस्लिम भाइयों को गुमराह कर रहा विपक्ष

Amit Shah On CAA: देश में लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू होगा. इसको लेकर कोई किसी भी प्रकार के भम्र में नहीं रहे. गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी कर उसे लागू किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले साल दिसंबर में कहा था कि सीएए को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता.

एएनआई की मानें तो गृह मंत्री ने कहा कि मैं पहले भी साफ कर चुका हूं कि सीएए किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनेगा. ये कानून नागरिकता देने का है. इस कानून का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों नागरिकता देना है.

यह भी पढे़ेंः UP Politics: चूल्हे में रद्दी डालकर पकाया मिड डे मील तो अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना, देखें वीडियो

शाह ने विपक्ष पर लगाया गुमराह करने का आरोप

शाह ने विपक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है. सीएए केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है. नागरिकता केवल उन्हीं को मिलेगी जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए हैं.

2019 में पारित हुआ था बिल

गृहमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि यह चुनाव इंडिया बनाम एनडीए में नहीं है. यह भ्रष्ट शासन बनाम भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस वाले लोगों के बीच है. बता दें कि 2019 में सीएए बिल संसद से पारित हो चुका है. अब तक करीब 15 बार इसके लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है.

यह भी पढे़ेंः लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा, राज्यसभा में जयंत बोले- भारत रत्न की घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

12 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago