देश

Delhi News: “झूठे आरोप और फर्जी समन भेजकर ईमानदारी पर चोट पहुंचाई जा रही”, ED के समन पर केजरीवाल का पलटवार

Delhi CM Arvind Kejriwal: नई आबकारी नीति मामले को लेकर पिछले दो दिनों से दिल्ली में घमासान चल रहा है. ईडी की छापेमारी और सीएम की गिरफ्तारी के किए जा रहे दावे के बीच अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि “मेरी सबसे बड़ी संपत्ति ईमानदारी है. झूठे आरोप और फर्जी समन भेजकर ईमानदारी पर चोट पहुंचाई जा रही है. मेरे वकीलों ने जानकारी दी कि ईडी की ओर से भेजा गया समन गैर-कानूनी है.”

ईडी को अभी तक एक भी सबूत नहीं मिले-CM

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि नई शराब नीति बनाने में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. ईडी को अभी तक एक भी सबूत नहीं मिले हैं. प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से भी कोई सबूत पेश नहीं किया गया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2 सालों में बीजेपी की सारी जांच एजेंसियों ने छापा मारा है, आम आदमी पार्टी के कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन शराब की नई नीति मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है.

“अब BJP मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो इतने करोड़ रुपये कहां गए? इसलिए सच्चाई यही है कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. अगर करप्शन हुआ होता तो छापेमारी में पैसा भी मिलता. फर्जी तरीके से आम आदमी के नेताओं को जेल में डाला गया है. खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है. ये लोग किसी को भी पकड़कर जेल में डालदे रहे हैं. अब BJP मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है.”

सौरभ भारद्वाज ने किया था बड़ा दावा

अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा किया है. सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि खबरें आ रही हैं कि कल (4 जनवरी) सुबह ईडी मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. पोस्ट में ये भी कहा जा गया है कि ईडी उनके आवास पर छापेमारी करेगी. हालांकि इन अफवाहों के बीच ईडी ने बयान जारी कर कहा कि सीएम के आवास पर छापेमारी और गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं, उन्हें चौथी बार समन भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Delhi News: “ED कल सुबह सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है”, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट शेयर कर किया बड़ा दावा

ED ने तीसरी बार भेजा था समन

बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को तीसरी बार पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी के समन का जवाब सीएम केजरीवाल ने लिखित में जवाब भेजकर नोटिस को अवैध करार दिया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी सीएम को बार-बार नोटिस भेजकर लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

46 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

2 hours ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago