देश

केजरीवाल ने भक्त प्रह्लाद से की मनीष सिसोदिया की तुलना, बोले- आज भी कुछ लोग खुद को भगवान मान बैठे हैं

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की तुलना भक्त प्रहलाद से कर दी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश और बच्चों की सेवा करने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है.

सीएम केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जैसे हिरण्यकश्यप प्रह्लाद को भगवान की पूजा करने से नहीं रोक सका, वैसे ही आज के प्रह्लाद को भी नहीं रोका जा सकता. उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की तुलना परोक्ष तौर पर भक्त प्रह्लाद से की.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था. उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये. आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं. देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रह्लाद को वे तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे.’’

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. केजरीवाल का कहना है कि सिसोदिया की गिरफ्तारी केंद्र के इशारे पर की गई है और आबकारी नीति मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है. वहीं ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने लेटर लिखकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ें: सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को जेल भेजना, बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज खोलने से ज्यादा आसान- ED की गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने लिखा खत

जेल से सिसोदिया ने लिखा खत

अपने लेटर में सिसोदिया ने कहा, “जेल के अंदर से देख पा रहा हूं कि जब राजनीति में सफलता जेल चलाने से मिल जा रही है तो स्कूल चलाने की राजनीति की भला कोई जरूरत क्यों महसूस करेगा. सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को जेल भेजना, बच्चों के लिए शानदार स्कूल-कॉलेज खोलने से कहीं ज्यादा आसान है. एक बार शिक्षा की राजनीति राष्ट्रीय फलक पर आ गई तो जेल की राजनीति हाशिए पर ही नहीं जाएगी, बल्कि जेलें भी बंद होने लगेंगी?” सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में जेल की राजनीति भले ही सफल होते दिख रही है, लेकिन भारत का भविष्य स्कूल की राजनीति में है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

9 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

12 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

22 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

22 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

32 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

33 minutes ago