देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में उनके वकील ने उठाया सवाल, कहा- “संजय सिंह और केजरीवाल का मामला एक”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. अरविंद केजरीवाल द्वारा गिरफ्तारी और ईडी रिमांड को लेकर दिए गए दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया, और कहा कि संजय सिंह का मामला और केजरीवाल का मामला एक ही है.

संजय सिंह को ईडी ने बिना पूछताछ किये गिरफ्तार किया था, और केजरीवाल को भी गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पूछताछ नहीं किया. जिसपर जस्टिस संजीव खन्ना ने ईडी से कुछ सवालों का जवाब मांगा है. जस्टिस संजीव खन्ना ने ईडी से पूछा कि आम चुनाव से पहले केजरीवाल को ईडी ने क्यों गिरफ्तार किया, कोर्ट ने कहा कि क्या न्यायिक कार्यवाही के बिना आप यहां जो कुछ हुआ है उसके संदर्भ में आपराधिक कार्यवाही शुरू कर सकते है.

मामले में केजरीवाल कैसे शामिल

कोर्ट ने ईडी से यह भी पूछा कि अब तक कुर्की की कोई कार्यवाही नहीं हुई है और यदि हुई है तो दिखाए कि मामले में केजरीवाल कैसे शामिल हैं. कोर्ट ने ईडी से पूछा कि सिसोदिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष व विपक्ष में बाते दर्ज की थी. उससे तुलना कर बताए कि केजरीवाल का केस कहां ठहरता है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से शुक्रवार तक जवाब मांगा है. कोर्ट शुक्रवार को इस मामले में अगिला सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जीवन और स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण है. आप इससे इंकार नही कर सकते हैं. मामले को सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि क्या कोई दस्तावेज है, जिससे साफ हो सके कि किस पर भरोसा किया गया, किस पर नही. सिंघवी ने कहा कि ऐसा कोई दस्तावेज नही है. कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से पूछा कि गोवा चुनाव की तारीख क्या है, शराब नीति कब तैयार हुई और कब लागू हुई?

ईडी जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

सिंघवी ने शराब नीति लागू के एक साल से पहले, यानी 2021 में तैयार हुई. केजरीवाल ने ईडी द्वारा दाखिल हलफनामे का जवाब देते हुए कहा है कि ईडी भले ही केजरीवाल पर सबूतों को नष्ट करने का हवाला दे रही हो, लेकिन एक भी ऐसा बयान और सबूत नहीं है, जिससे यह साबित होता हो कि केजरीवाल ने सबूतों को नष्ट किया हो. केजरीवाल ने यह भी कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अपने आप मे एक बड़ा उदाहरण है कि कैसे केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों को दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने में लगी है.

केजरीवाल ने आगे कहा है कि चुनावी प्रक्रिया के बीच हुई ये गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचायेगी, वहीं सत्तारूढ पार्टी को फायदा होगा. केजरीवाल ने कहा है कि स्वतंत्रत और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है कि सभी पार्टियों को बराबर मौका मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के 5वें दिन ही किस तरह से एक सिटिंग मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

48 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago