Pankaj Singh Noida Protest
Pankaj Singh Noida Protest: नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ करीब एक महीने से अपनी मांगों को लेकर 81 गांव के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को किसान संगठन ने विधायक पंकज सिंह के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई. पुलिस की कार्रवाई से नाराज किसान सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद मौके पर विधायक पंकज सिंह भी पहुंचे.
उन्होंने किसानों की मांग का समर्थन किया. इतना ही नहीं, इसके बाद विधायक अधिकारियों पर भड़क गए. विधायक ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हर रोज किसानों का धरना-प्रदर्शन झेल रहे हैं और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर(IDC) लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते हैं.
यह भी पढ़ें: दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप; दिल्ली सरकार के अधिकारी की हैवानियत, पत्नी ने भी दिया साथ
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को विधायक ने फटकार लगाई. उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा. विधायक ने कहा कि किसानों की सभी मांगों को मानी जाए. अधिकारी लखनऊ में बैठकर तमाशा न देखें. किसानों के समर्थन में उतरे विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों से कहा कि मुझे ही लीडर मानिए. मैं ही इनकी मांग उठा रहा है. किसानों ने विधायक के तेवर देख तालियां भी बजाई.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…