देश

Asaduddin Owaisi: “I.N.D.I.A गठबंधन में मेरा दम घुटता” असदुद्दीन ओवैसी बोले- वायनाड में राहुल को मुस्लिम लीग ने बचाया

AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल होने को लेकर कहा कि अगर वो इस अलायंस का हिस्सा बनते तो उनका दम घुटने लगता. उन्होंने कहा कि वे इस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं और ये भाड़ में जाए. ओवैसी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

गठबंधन में मेरा दम घुटता- ओवैसी

I.N.D.I.A. में शामिल होने का न्योता न मिलने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस चीज का मुझे जरा भी मलाल नहीं है. उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में हम नहीं हैं, इसकी मुझे परवाह भी नहीं है. मेरा वहां दम घुटता है. ओवैसी ने कहा कि इंडिया गठबंधन अपनी विचारधारा पर बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे हैं. अगर वो हमें टिकट देंगे तो उन्हें हिंदू वोट नहीं मिलेगा. ओवैसी ने कहा कि ” मैं ये बातें खुले तौर पर कह रहा हूं और वे लोग इस बात को बंद दरवाजे के पीछे कहते हैं.”

वायनाड में डूबती हुई नैया को मुस्लिम लीग ने बचाया था- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वायनाड में डूबती हुई नैया को मुस्लिम लीग ने बचाया था जब वे अमेठी में चुनाव हार गए थे. उन्होंने कहा कि अमेठी वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने हरा दिया था.

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लागू हुआ तो कितनी बदल जाएगी देश की सियासत? जानें

राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

ओवैसी की राहुल गांधी पर हमला बोलने के पीछे ये वजह है कि बीते दिनों तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस सिर्फ बीआरएस से नहीं लड़ रही है. बल्कि बीजेपी और AIMIM से भी लड़ रही है. उन्होने ये भी कहा था कि केसीआर के खिलाफ अब तक कोई केस नहीं है. AIMIM के खिलाफ कोई केस नहीं है. सिर्फ विपक्ष पर हमला किया जाता है. पीएम मोदी कभी अपने लोगों पर हमला नहीं करते हैं. वह AIMIM के नेताओं को अपना मानते हैं इसलिए उनपर कोई केस नहीं दर्ज होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago