मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी से लेकर राम चरण तक..इन स्टार्स ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत

Ganesh Chaturthi 2023:आज यानी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ ही देश भर में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का आगाज होने जा रहा है. इस दौरान देशभर में धूम धाम से ढोल नगाड़ों के बीच बप्पा का आगमन होता है. आम हो या खास गणपति बप्पा को हर कोई  बड़े ही धूम धाम के साथ अपने घर लेकर आते है. बॉलीवुड में भी गणेश उत्सव का अलग ही रंग देखने को मिलता है. शिल्पा शेट्टी से लेकर कई बॉलीवुड सीतारे गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि इस साल गणपति बप्पा को घर लाने की शुरुआत बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने की है. तो चलिए देखते हैं उनके अलावा बप्पा किस-किस के घर पधारे हैं.

शिल्पा शेट्टी के घर पधारे बप्पा

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ बप्पा को घर ले जाते हुए नजर आईं. वीडियो में एक्ट्रेस ग्रीन अनारकली सूट पहने हुए सजधजकर बप्पा का स्वागत करते हुए नजर आ रही हैं. तस्वीरों में राज कुंद्रा ने बप्पा को पकड़ा हुआ है. हालांकि राज का चेहरा तो नहीं दिख रहा क्योंकि उन्होंने चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क और सिर पर हुडी की हुई है. वीडियो में इन दोनों सितारों के अलावा कई और लोग भी इनके साथ नजर आए.

राम चरण ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

साउथ के कोनिडेला परिवार आज यानी 19 सितंबर को पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई. इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर राम तरण ने साझा की है. इस दौरान उनकी पत्नी उपासना कोनिडला और बेटी क्लिन कारा भी नजर आ रही हैं जो बप्पा की पूजा कर रहे हैं. इसके अलावा राम चरण के पिता और एक्टर चिरंजीवी दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर सभी ने ट्रेडिशनल कैरी किया हुआ है.

ये भी पढ़ें:‘रामायण- द जर्नी ऑफ सीता एंड राम’: एक खास एनिमेटेड सीरीज, जिसका उद्देश्य है बच्चों को महाकाव्यों से परिचित कराना

अल्लू अर्जुन ने किया पोस्ट

राम चरण के अलावा साउथ एक्टर और पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन’ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बप्पा की एक झलक साझा की है. जिसमें बप्पा की बहुत ही सुंदर मूर्ति लगी हुई है.

सामंथा रुथ प्रभु का पोस्ट

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago