केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव.
ओडिशा में बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. ओडिशा के नए सीएम के तौर पर बीजेपी ने मोहन चरण मांझी के नाम की घोषणा की है. मोहन मांझी 2024 के विधानसभा चुनाव में जीतकर चौथी बार विधायक बने हैं. जिन्हें अब बीजेपी ने सीएम घोषित किया है. ओडिशा में मोहन चरण मांझी के नाम का ऐलान होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बीजेपी को आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित होने की बात कही है, वहीं कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया है.
अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा है कि ये सोचने वाली बात है…जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर, जिन राज्यों में आदिवासी समुदाय की सबसे ज्यादा संख्या है, वहां पर 21वीं सदी में कांग्रेस ने एक भी आदिवासी को सीएम नहीं बनाया. जबकि बीजेपी ने 4 मुख्यमंत्री बनाए. जिसमें बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, विष्णुदेव साय और अब ओडिशा में मोहन चरण मांझी.
अश्विनी वैष्णव ने आगे लिखा कि, यहां तक असम में भी बीजेपी ने सर्बानंद सोनोवाल को सीएम बनाया. जबकि कांग्रेस ने एक भी आदिवासी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया. बीजेपी ने इन सब के अलावा द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने के साथ ही पीए संगमा का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस ने इन दोनों लोगों का विरोध किया. यह एक झलक है कि किसे आदिवासियों के सशक्तिकरण उनके विकास और उत्थान की परवाह है और किसे नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…