Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“बीजेपी ने 4 आदिवासी सीएम बनाए, लेकिन कांग्रेस ने एक भी नहीं”, अश्विनी वैष्णव ने Congress पर Tribal की अनदेखी का लगाया आरोप

ओडिशा में मोहन चरण मांझी के नाम का ऐलान होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है.

Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव.

ओडिशा में बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. ओडिशा के नए सीएम के तौर पर बीजेपी ने मोहन चरण मांझी के नाम की घोषणा की है. मोहन मांझी 2024 के विधानसभा चुनाव में जीतकर चौथी बार विधायक बने हैं. जिन्हें अब बीजेपी ने सीएम घोषित किया है. ओडिशा में मोहन चरण मांझी के नाम का ऐलान होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बीजेपी को आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित होने की बात कही है, वहीं कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया है.

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा है कि ये सोचने वाली बात है…जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर, जिन राज्यों में आदिवासी समुदाय की सबसे ज्यादा संख्या है, वहां पर 21वीं सदी में कांग्रेस ने एक भी आदिवासी को सीएम नहीं बनाया. जबकि बीजेपी ने 4 मुख्यमंत्री बनाए. जिसमें बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, विष्णुदेव साय और अब ओडिशा में मोहन चरण मांझी.

कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप

अश्विनी वैष्णव ने आगे लिखा कि, यहां तक असम में भी बीजेपी ने सर्बानंद सोनोवाल को सीएम बनाया. जबकि कांग्रेस ने एक भी आदिवासी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया. बीजेपी ने इन सब के अलावा द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने के साथ ही पीए संगमा का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस ने इन दोनों लोगों का विरोध किया. यह एक झलक है कि किसे आदिवासियों के सशक्तिकरण उनके विकास और उत्थान की परवाह है और किसे नहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital