देश

VIDEO: खड़गे ने PM मोदी के पिता को लेकर की विवादित बयानबाजी, पहले भी कर चुके हैं आपत्तिजनक टिप्पणी

Mallikarjun Kharge: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टी के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले बोल रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दे दिया. उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इस बार उन्होंने न केवल पीएम मोदी के लिए बोला बल्कि उनके पिता को लेकर भी बयान दे दिया.

उन्होंने तेलंगान के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी झूठ है. हम जब ये बात बोलते हैं तो आप में से चंद लोग गुस्से में आते हैं. आप कहते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसा कैसे बोलें. मैं कहता हूं प्राइम मिनिस्टर एक तरफ और प्राइम मिनिस्टर का बाप यहां बैठा उन्हें भी झूठ. उन्होंने भी बोला मैं ये करता हूं वो करता हूं.

पहले भी पीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला हो. इससे पहले भी उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने रावण बता दिया था.

पीएम मोदी के वादों की दिलाई याद

कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना के कार्यक्रम में आगे कहा कि मोदी सरकार ST-SC वर्ग का पैसा अपने कार्यक्रमों पर खर्च करती है. पीएम मोदी SC-ST वर्ग के लोगों के लिए काम नहीं करते, सिर्फ चुनाव के समय अपने जुमलों से लोगों को गुमराह करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि हम गरीबों के बारे में सोचते हैं. लेकिन वो तब कहां थे जब हज़ारों किसान काले कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे थे. मोदी जी ने कहा था- सभी के खाते में 15 लाख रुपए डालेंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन किया कुछ भी नहीं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

21 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

32 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago