देश

क्या सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं अरविंद केजरीवाल? इस्तीफे को लेकर बोले-मैं इस्तीफ़ा जूते की नोंक पर रखता हूं

AAP: आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आप के कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आम आदमी पार्टी सबसे जल्दी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली पार्टी है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों ने मुझे जेल में डालने का प्लान बनाया है, लेकिन हम जेल में जाने से नहीं डरते. उन्होंने कहा कि हमारा संगठन और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.

सीएम केजरीवाल ने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं- मुझे जेल में भी डाल दोगे तो जेल से भी आम आदमी पार्टी जीत जाएगी मोदी जी. इस जन्म में तो आप दिल्ली में AAP को नहीं हरा सकते, हमारी पार्टी को हराने के लिए आपको दूसरा जन्म लेना पड़ेगा.

‘मोदी कोई ईमानदार नहीं है’

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी कोई ईमानदार नहीं है, कोई भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ नहीं है. 27 जून को मोदी जी ने NCP को भ्रष्टाचारी बताया, जिस नेता को 70 हजार करोड़ का घोटालेबाज़ बताया. आज उसी नेता को अपने साथ आते ही उसे उपमुख्यमंत्री बना दिया. उन्होंने कहा कि असम में जिसे गालियां दी, कहा इसे जेल भेजेंगे. उसके बीजेपी में आते ही उसे मुख्यमंत्री बना दिया. बंगाल में जिस सुवेंदु अधिकारी को शारदा चितफंड घोटाले के लिए गालियां दी. उसे बीजेपी में शामिल कर उसके पाप धो दिये. क्या ये मोदी की ईमानदारी है ?

‘मैं इस्तीफ़ा जूते की नोंक पर रख कर चलता हूं’

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “हमें सत्ता का लालच नहीं है. मैंने 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया था. कोई अपनी चौकीदार की नौकरी से इस्तीफा नहीं देता. मेरे ख्याल से दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जो अपनी मर्जी से 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया हो. मैं इस्तीफ़ा जूते की नोक पर रख कर चलता हूं, मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी का लालच नहीं है.

एक ऐसे शख़्स मनीष सिसोदिया जो देश मे शिक्षा क्रांति लेकर आए. सत्येंद्र जैन जो स्वास्थ्य में क्रांति लेकर आये. उन्हें, इन्होंने जेल में डाल रखा है. कभी आपका दिल कमज़ोर पड़े तो इन सभी आप नेताओं को याद कर प्रेरणा ले लेना जो भगत सिंह के रास्ते पर चलकर आज जेल की सलाख़ों के पीछे हैं.

‘पीएम मोदी को अब डर लगने लगा है’

सीएम केजरीवाल ने आगे अब प्रधानमंत्री जी को लगने लगा है वो लोकसभा चुनाव हार रहे हैं. लोग दुखी हैं, घर के खर्चे नहीं चल रहे, महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है. इसलिए इनका प्लान रिजनल पार्टियों के नेताओं को जेल में डालने का है ताकि कोई नेता चुनाव प्रचार न कर सके और बीजेपी चुनाव जीत जाए. मैं, मोदी जी को चैलेंज करता हूँ – हिम्मत है तो जेल भेजकर दिखाओ, फिर देखना इन जगह कैसे BJP का सफ़ाया हो जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

7 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

13 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

15 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

16 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

16 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

26 minutes ago