देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 7 दिनों की रिमांड, पुलिस ने की थी 14 दिनों की मांग

Atiq Ahmad Remand: उमेश पाल हत्या कांड में आज (गुरुवार) को माफिया अतीक अहमद की कोर्ट में पेशी हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उसे 7 दिनों की रिमांड पर भेजा है. हालांकि अतीक अहमद के लिए कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड मांगी गई थी. उमेश पाल हत्या मामले में नामजद अभियुक्त अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ हत्या में साजिशकर्ता के रूप में यूपी पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले हैं. इसी के आधार पर पुलिस ने कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने अतीक और अशरफ दोनों को ही 7 दिनों की रिमांड पर भेजा है.

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने अपने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है. रिमांड के दौरान पुलिस उससे उन सभी सवालों के जवाब लेने की कोशिश करेगी, जो उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: बेटे की एनकाउंटर में मौत की खबर सुनकर कोर्ट में चक्कर खाकर गिरा माफिया अतीक अहमद, लगे “योगी जिंदाबाद” के नारे

‘अतीक और उसके अशरफ की ज्वाइंट इंटेरोगेशन जरूरी’

प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि माफिया अतीक और उसके अशरफ की ज्वाइंट इंटेरोगेशन (Joint Interrogation) जरूरी है. क्योंकि अभी कई शूटर्स को पकड़ा जाना बाकी है. इसके साथ ही यह भी पता लगाना है कि अतीक और अशरफ ने कोर्ट ने कैसे इस साजिश को अपने अंजाम तक पहुंचाया. वहीं उसकी पत्नी भी फरार चल रही है. शाइस्ता परवीन और आयशा की भूमिका शूटर्स के मददगारों के तौर पर रही है. इन्होंने हथियारों का इंतजाम कहां से किया और घटना के बाद शूटर्स को फरार कैसे किया इस सभी की पता लगाना है. यूपी एसटीएफ की टीम ने इसके लिए 14 दिनों की रिमांड मांगी थी हालांकि कोर्ट ने केवल को 7 दिन की ही रिमांड दी है.

माफिया अतीक अहमद को जब पेशी के लिए कोर्ट लाया जा रहा था. उसी दौरान सीजेएन कोर्ट के बाहर किसी एक तमाशबीन ने बोतल फेंक कर मारी.

 

अतीक कोर्ट में आया था चक्कर

वहीं इससे पहले अपने बेटे की एनकाउंटर में मौत की खबर सुनते ही अतीक अहमद को कोर्ट में चक्कर आ गया और वह वहीं गिर गया. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक की आज कोर्ट में आज पेशी हुई थी. जिसकी आज अदालत में सुनवाई चल रही थी. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक को सुनवाई के लिए गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

18 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

25 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

33 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

1 hour ago