होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अतीक अहमद (सोशल मीडिया)
Atiq Ahmad Son: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर में ढेर हो जाने के बाद शुक्रवार देर शाम उसके शव को दफनाने को लेकर चर्चा होती रही. वहीं दूसरी तरफ जेल में बंद अतीक अहमद अपने बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है. इसके लिए उसने बीते दिन शुक्रवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दायर की. माफिया अतीक के अधिवक्ता मनीष खन्ना (Manish Khanna) ने बताया कि 14 अप्रैल को कोर्ट बंद था क्योंकि आंबेडकर जयंती पर अवकाश था. इसलिए अतीक की ओर से रिमांड मजिस्ट्रेट के पास अर्जी देकर बेटे के जनाजे में शामिल होने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया गया है.
अतीक के वकील खन्ना ने आगे बताया कि “शनिवार को यह अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में दायर की जाएगी”. वहीं दूसरी तरफ यह भी बड़ा सवाल है कि अतीक के परिवार से असद के जनाजे में कौन शामिल हो सकता है. इसके अलावा माफिया अतीक की पत्नी का भी इंतजार है कि क्या बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए क्या वह सरेंडर करेगी.
बीते दिन देर शाम असद और गुलाम को दफनाने की तैयारी होती रही. प्रयागराज में उसके लिए कब्र भी खोद ली गयी थी. लेकिन देर शाम तक दोनों के घर से कोई परिजन नहीं पहुंचा तो इसको लेकर चर्चा हो रही. वहीं बाद में मुठभेड़ में मारे गए असद और गुलाम के शव लेने उनके परिजन शुक्रवार की शाम झांसी पहुंचे. असद का शव लेने के लिए उसका फूफा उस्मान पहुंचा है, जबकि गुलाम का शव लेने उसका साला नूर आलम पहुंचा है.
दूसरी तरफ अतीक के मोहल्ले कसारी मसारी में आस-पास के लोग भारी संख्या में जमा हो गए थे. क्योंकि शव को कल लाने की चर्चा हो रही थी. असद का शव दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में शाम तक कब्र तैयार कर ली गई थी. हालांकि देर शाम तक परिजनों को शव सुपुर्द नहीं किए जाने से अब अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “असद के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे.”
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…