देश

Atiq Ahmed: अपहरण के एक और मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे पर आरोप तय, जल्द सजा सुना सकती है CBI कोर्ट

Atique Ahmed: साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की परेशानियां बढ़ते ही जा रही हैं. अपहरण के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अब उसके बेटे पर भी सीबीआई पूरी सख्ती के मूड में दिख रही है. उसके बेटे उमर को जेल से CBI की विशेष अदालत में ले जाया गया. जहां अतीक और उसके बेटे उमर के अलावा अन्य आरोपियों पर आरोप तय कर दिया गया है. जिस मामले को लेकर आरोप तय कर दिया गया है वह साल 2018 का है.

लखनऊ के कृष्णानगर निवासी कारोबारी मोहित जायसवाल ने आरोप लगाया था कि उसे ये लोग अगवा कर देवरिया जेल लेकर गए थे, जहां पर इन्होंने मोहित की काफी पिटाई की थी और दस्तावेजों पर साइन करा लिया था.

सीबीआई ने की थी मामले की जांच

इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही थी. सीबीआई कोर्ट से मामले में इन सभी आरोपियों की जमानत खारिज कर चुकी है. वहीं गुरुवार को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी थी. उमेश पाल हत्याकांड में भी शाइस्ता आरोपी है.

जल्द होगी सजा

आज मामले की सुनवाई करते हुए CBI की विशेष अदालत ने माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिया. CBI के विशेष न्यायाधीश अजय विक्रम सिंह इस केस की सुनवाई कर रहे हैं. अतीक और उसके बेटे उमर समेत अन्य आरोपियों पर कोर्ट ने 7 अप्रैल की तारीख आरोप तय करने के लिए निर्धारित की थी.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव से पहले शराब और गिफ्ट से वोटरों को लुभाने की कोशिश, EC पकड़ चुकी है नकदी समेत 70 करोड़ की मुफ्त सामाग्री

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अतीक की पेशी

मामले में अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जहां अतीक की पेशी करने का निर्देश दिया था वहीं इस मामले में जमानत पर रिहा आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में मौजूद रहने को कहा था. मामले में महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, पवन सिंह, जफरुल्ल मोहम्मद फारूख, जकी अहमद, नीतीश मिश्रा, मोहम्मद हमजा गुला गुम मोईन सिद्दीकी, और  इरफान अहमद की डिस्चार्ज अर्जी अदालत ने पहले ही खारिज कर उन पर आरोप तय कर दिया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago