होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की शुरुआत
Kangra: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बीड़ बिलिंग घाटी में एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप (Paragliding Pre World Cup) शुरुआत हो चुकी है. इस प्री-वर्ल्ड कप का शुभारंभ HPTDC के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरएस बाली ने किया. उन्होंने फ्लैग ऑफ करके प्रतियोगिता का आगाज किया. इस मौके पर उनके साथ CPS और बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे. इससे पहले RS बाली का बैजनाथ में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने RS बाली को फूल माला पहना कर जमकर नारेबाजी की.
इस प्रतियोगिता में 10 देशों से 103 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिनमें 13 महिला प्रतिभागी शामिल हैं. इस एक्युरेसी प्री-वर्ल्ड कप में आर्मी के जवानों ने भी भाग लिया है. 4 दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी.
बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के कुल 132 पायलटों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से केवल 103 पायलट ही प्रतियोगिता में भाग सके. एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में पायलटों को एक विशेष प्रकार के बने गोले के ऊपर लैंड करना होता है, जिसके बाद उन पायलटों को गोले में उतरने के हिसाब से निर्णायक कमेटी के द्वारा नंबर दिए जाते हैं, जिसके बाद पहला, दूसरा और तीसरा स्थान दिया जाता है. जानकारी के मुताबिक लैंडिंग साइट में 10 मीटर का एक गोला बनाया गया होता है. जिसके अंदर कम साइज के गोले बने हुए हैं. परफेक्ट जगह पर उतरने वाला पायलट सर्वश्रेष्ठ होगा.
इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, स्पेन, नेपाल, कजाकिस्तान के पायलेट भाग ले रहे हैं. इसमें मलेशिया के पायलटों ने भी भाग लेने की रुचि दिखाई थी, लेकिन कम समय के जरिए उनका वीजा नहीं लग पाया और वह भाग नहीं पाए. वहीं रशिया के युद्ध में व्यस्त होने के चलते वहां के पायलट भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाए.
एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड पर समापन समारोह में 9 अप्रैल को किया जाएगा. जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे. समारोह के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. इस दौरान ऐरो और फ्लावर शो भी होंगे. प्रतियोगिता के दौरान बीड़-बिलिंग घाटी नो फ्लाइंग जोन है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…