देश

स्कूल से ही गुड्डू मुस्लिम ने कर दी थी रंगदारी की शुरुआत, रास्ते चलते बम बनाने में माहिर है अतीक का सबसे बड़ा राजदार, पुलिस कर रही तलाश

UP: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद उमेश पाल मर्डर केस में बमबाजी करने वाले आरोपी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अतीक और अशरफ की हत्या के बाद एक बार फिर गुड्डू मुस्लिम चर्चा में है. बताया जाता है कि वह अतीक के गिरोह के सबसे शातिर बदमाशों में से एक है और उसकी पहचान बमबाज के रूप में होती है. जानकार बताते हैं कि वह राह चलते ही सामान पास में होने पर बम बना लेता था. वह अतीक अहमद का काफी करीबी बताया जाता है. इसके अलावा अपराध के क्षेत्र में वह लंबा वक्त गुजार चुका है.

अपराध की दुनिया में बड़े गिरोह के साथ काम

गुड्डू मुस्लिम अपराध की दुनिया में लंबा सफर तय कर चुका है. वह पूर्वांचल के कई बाहुबलियों के साथ काम कर चुका है. इनमें मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला और अभय सिंह गैंग प्रमुख है. बमबाज के रूप में कुख्यात गुड्डू मुस्लिम बम से ही हत्या किया करता था. राह चलते बम बनाने में माहिर गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहा जा रहा है कि वह अतीक अहमद के कई राज जानता है. 1999 में नारकोटिक्स मामले में जेल जा चुके गुड्डू मुस्लिम को यूपी STF चीफ अमिताभ यश ने बेहद खतरनाक बताया है.

इसे भी पढें: अतीक अहमद की चिट्ठी कौन भेज रहा सीएम योगी और CJI के पास? बंद लिफाफा खुला तो मचेगा बवाल?

महज 15 की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम

मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज में जन्में गुड्डू मुस्लिम ने महज 15 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था. उसने छोटी-मोटी चोरियों से इसकी शुरुआत की थी. बाद में बड़े गिरोह के साथ जुड़ता गया. वह पढ़ने के दौरान ही स्कूल में लूट और रंगदारी का काम करता था. जिसकी शिकायत घर पर पहुंचती तो घर वाले नाराज होते. इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए उसे लखनऊ भेजा दिया. बताया जाता है कि यहीं इसकी मुलाकात अभय सिंह और धनंजय सिंह से हुई, जो कि उन दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे. इसके बाद इसके अपराध का दायरा बढ़ते ही गया और प्रदेश में होने वाली ज्यादातर बड़ी वारदातों में इसका नाम आने लगा.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago