Virat Kohli
Virat Kohli Instagram Post: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के बाद विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक सोमवार को इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान तीखी बहस में शामिल रहे. ये विवाद तूल पकड़ता जा रहा है और क्रिकेट जगत में चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर फैंस भी इस मामले पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. इस बीच विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है.
गौतम के साथ विराट की ‘गंभीर’ कहासुनी
दरअसल, विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को खेले गए मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की ‘गंभीर’ कहासुनी हो गई जो काफी चर्चा में है. मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों को अलग करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा.
यह घटना तब हुई जब आरसीबी ने लो स्कोरिंग थ्रिलर में एलएसजी को 18 रनों से हरा दिया. गंभीर और कोहली को इसके बाद गर्मागरम बहस करते देखा गया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा. पहले गंभीर ने कोहली से बात कर रहे एक एलएसजी खिलाड़ी को अपनी ओर खींच लिया और कोहली से अलग कर दिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं जिसमें कोहली और गंभीर बहस करते नजर आ रहे हैं. कोहली द्वारा कही गई किसी बात पर एलएसजी मेंटॉर गंभीर अपनी नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद एलएसजी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व भारतीय टीम के साथी को आगे बढ़ने से रोका.
विराट का सोशल मीडिया पोस्ट
इस बीच, कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस को कोट किया जिन्होंने 161 से 180 ईस्वी तक शासन किया. वो एक दार्शनिक भी थे. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, पूर्व कप्तान ने कहा, हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, तथ्य नहीं. हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक संदर्भ में होता है, जरूरी नहीं सच हो. वहीं, नवीन उल हक ने भी एक स्टोरी शेयर की, “आपको वह मिलता है जिसके आप हकदार थे, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है.”
इससे पहले, खेल के बाद हाथ मिलाने के दौरान कोहली की एलएसजी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के साथ कहासुनी हो गई. हालांकि, कोहली और गंभीर दोनों पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि एलएसजी गेंदबाज नवीन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
–आईएएनएस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…