Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya Pran Pratistha: प्राण प्रतिष्ठा के बाद VVIP अतिथियों को दिया जाएगा महाप्रसाद, परोसे जाएंगे शुद्ध देसी घी से बने व्यंजन

Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी यानी कि कल राम मंदिर का उद्घाटन और भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

Ayodhya Pran Pratistha

राम मंदिर

Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी यानी कि कल राम मंदिर का उद्घाटन और भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से 8 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में अति विशिष्ट अतिथियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद दिया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देसी घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है.

इन लोगों को मिली है प्रसाद बनाने की जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात एवं सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा.

200 लोगों की टीम तैयार कर रही प्रसाद

संत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से उन्हें तीन दायित्व सौंपे गये हैं जिसके तहत उन्हें महाप्रसाद तैयार करने के साथ संतों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था करना है. उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों की टीम द्वारा पांच हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद को तैयार किया गया है, जिसमें शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कहा कि महाप्रसाद की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सभी सामग्रियों को खुद संस्थान की ओर से निर्मित किया गया. उनके अनुसार महाप्रसाद की किसी भी सामग्री को बाजार से रेडीमेड नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ भजन ने जीता दिल, PM मोदी ने की सराहना, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने किया है प्रोड्यूस

ट्रस्ट को सौंपे गए प्रसाद के पैकेट

उन्होंने बताया कि महाप्रसाद के 20 हजार से अधिक पैकेट को तैयार किया गया है तथा हर पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा. उनका कहना था कि महाप्रसाद के पैकेट को सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उनके अनुसार संस्थान की ओर से 21 जनवरी को महाप्रसाद के पैकेट को ट्रस्ट को सौंप दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital