रामलला
Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. धीरे-धीरे भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समय भी नजदीक आ रहा है. जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है. प्रत्येक राम भक्त रामलला को मंदिर में विराजमान होते हुए देखना चाहता है और मंदिर उद्घाटन को लेकर जोश में दिखाई दे रहा है. तो दूसरी ओर मंदिर के गर्भगृह में रामलला को विराजमान कराने से पहले उनके सिंहासन को तैयार किया जा रहा है. रामलला का सिंहासन बेहद खास होगा. ये सिंहासन राजस्थान (Rajasthan) के संगमरमर पत्थर से बनाया जा रहा है, जिस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी और इसकी ऊंचाई आठ फीट की होगी, जो कि बेहद खूबसूरत होगा.
बता दें कि आने वाली 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा और इस मौके पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है. तमाम मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है. तो वहीं मेहमानों के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था भी की जा रही है. इस कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर के पहले चरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. दिन रात मजदूर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने में जुटे हैं. निर्माण कार्य जल्दी खत्म हो, इसके लिए मजदूरों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण हो चुका है. गृह मंडप के फर्श पर संगमरमर का काम चल रहा है. 15 दिसंबर तक राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का हॉल तैयार हो जाएगा.
उन्होंने रामलला के सिंहासन को लेकर जानकारी दी कि राम मंदिर में भगवान श्री राम आठ फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होंगे. इन दिनों भगवान के सिंहासन को बनाए जाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. ये सिंहासन राजस्थान से मंगाए गए सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया जा रहा है, जिसके बाद इस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि ये सिंहासन तीन फीट ऊंचा और चार फीट चौड़ा और आठ फीट लंबा होगा. डा. अनिल मिश्र ने बताया कि सिंहासन गर्भगृह में होगा जिस पर रामलला विराजित होंगे.
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने मंदिर निर्माण कार्य को लेकर जानकारी दी कि अब तक राम मंदिर के प्रथम तल का 80 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि सीढ़ियों और दूसरी जगहों पर फर्श डाला जा रहा है. बता दें कि ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें भी प्रतिदिन सोशल मीडिया पर राम भक्तों के लिए शेयर की जाती है, जिसमें राम मंदिर की भव्यता साफ दिखाई दे रही है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…