देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए 10 लग्जरी बसों से योगी कैबिनेट रवाना, लगे जय श्रीराम के जयकारे

Ayodhya Ram Mandir: तय कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए योगी कैबिनेट के मंत्री और एनडीए विधायक सहित अन्य दलों के विधायक भी लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. सभी विधायकों व मंत्रियों को लेकर विधानसभा के सामने से यह बसें निकलीं हैं, जिसमें आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं तो वहीं राजा भैया और आराधना मिश्रा भी इसी बस से भाजपा विधायको के साथ जा रही हैं. दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं. विधायकों का यह दल दोपहर 12:30 बजे के करीब अयोध्या पहुंच जाएगा. 10 लग्जरी बसें पूरी कैबिनेट को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गई है.

बता दें कि रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम योगी राजकीय विमान से रामलला की नगरी पहुंचेंगे और पूरी कैबिनेट के साथ हनुमानगढ़ी भी जाएंगे. तो वहीं प्रयागराज में जरी माघी मेला के कारण वहां से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. बता दें कि, परिवहन निगम की ओर से दस सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को अयोध्या जाने के लिए तैयार कर लिया गया था. बसों का भौतिक निरीक्षण अफसरों ने किया था तो वहीं बसों को फूलों से सजाया गया है. इसी के साथ ही भगवान राम के ध्वज व स्टिकर बसों पर लगाए गए हैं. विधानसभा के सामने से रविवार सुबह 8.30 बजे बस विधायकों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गई है.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, भगवान राम को लेकर कही ये बात 

सड़क मार्ग से पहुंचेंगे मंदिर

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे और फिर यहां से सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे. सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे. यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे के करीब मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा और दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे. रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर घूमेंगे. तो वहीं सीएम के भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर जाएंगे. रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच करेंगे. इस मौके पर सीएम योगी भी शामिल रहेंगे.

जांच-पड़ताल के बाद रवाना हुई हैं बसें

बता दें कि शनिवार को 10 सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को क्षेत्रीय कार्यशाला में दुरुस्त किया गया था और उनकी साफ सफाई कर अयोध्या ले जाने के लिए तैयार किया गया है. बसों को गुलाब और गेंदे के साथ ही टेसू के फूलों से भी सजाया गया है. इसी के साथ ही माननीयों के बैठने वाली कुर्सियों को भी फूलों से सजाया गया है. पर्दे भी साफ सुथरे लगाए गए हैं. नए कारपेट बिछाए गए हैं. इसी के साथ ही बस को राममयी बनाने के लिए जगह-जगह भगवान राम के ध्वज और राम मंदिर के स्टीकर लगाए गए हैं. साथ ही राम धुन की भी व्यवस्था की गई है. सभी माननीय राम की नगरी अयोध्या जाते समय राम के भजनों का लुत्फ मिलेगा, जिससे भक्तिमय माहौल पैदा होगा. माननीयों को बस के अंदर परिवहन निगम की यात्रा दर्पण, एक डायरी और कैलेंडर का फोल्डर उपलब्ध कराया जाएगा. इसी के साथ ही पीने के लिए पानी भी रहेगा. बता दें कि आरटीओ कार्यालय में तैनात संभागीय प्राविधिक अधिकारी (आरआई) प्रशांत कुमार और विष्णु कुमार ने इन बसों की जांच-पड़ताल गहनता से की है. बसों का कार्यशाला में भौतिक निरीक्षण किया गया है और लाइटिंग, इंडीकेटर, टायर, विंडस्क्रीन, एलाइनमेंट आदि सभी को चेक करने के बाद ही अयोध्या के लिए रवाना किया गया है. बसों की हर कमी को दूर किया गया है. दोनों अफसरों ने ग्रीन सिग्नल दिया इसी के बाद बसें अयोध्या के लिए रवाना की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago