शान मसूद (पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान)
Pakistan Cricket: मुल्तान टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक पारी और 47 रन से हार गई. पहली पारी में पाकिस्तान के 556 रन के जवाब में, इंग्लैंड ने पारी घोषित करने से पहले बोर्ड पर 823/7 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में, पाकिस्तान दूसरी पारी में केवल 220 रन ही बना सका, इसलिए ‘रिकॉर्ड-तोड़’ अंदाज में टेस्ट हार गया.
कप्तान शान मसूद की कप्तानी में स्पष्ट रणनीति का अभाव दिख रहा है, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह जैसे स्टार खिलाड़ी अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म नहीं दिखा पा रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद पाकिस्तान नहीं चेता और 26-6 आउट करने के बाद जिस प्रकार से बांग्लादेश से वो मैच हार गया अपने उस अंदाज को फिर अलग तरीके से खेल में जारी रखते हुए 556 रन बनाने के बाद इंग्लैंड से भी हार गया.
‘डेफिनेटली डॉमिनेट‘ पाकिस्तान अब हारने में नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है, उसका श्रेय उस टीम के कप्तान को भी जाता है. खबरों की माने तो कप्तान शान मसूद पाकिस्तान के ही नहीं पूरी दुनिया में इकलौते ऐसे कप्तान होंगे जिनकी कप्तानी उनके खेल को देखकर नहीं दी गई है बल्कि उनके द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेजी को देखते हुए दी गई है. जी हां सही पढ़ा आपने… पहली बार ऐसा हुआ है जो कोई भी देश सिर्फ इसलिए अपना कप्तान बनाया है क्योंकि उसका प्लेयर ज्यादा पढ़ा लिखा है और अच्छी अंग्रेजी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल लेता है.
ऐऐसी बात नहीं है कि ये हम अपने मन से कह रहे हैं… जबकि आप शान मसूद के रिकॉर्ड को देखेंगे तो साफ पता चल जाएगा. बाबर आजम की जगह कप्तान बनाए गए मसूद का पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के रूप में 0-6 का रिकॉर्ड है. उनकी कप्तानी में टीम सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 से हारी. इसके बाद टीम को घर में बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश से हारने के बाद टीम की जमकर फजीहत हुई. टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ भी तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार गई.
एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने व्यंग्य भरे लहजे में कहा
“किसी व्यक्ति में टीम का नेतृत्व करने के लिए कोई गुण नहीं है, न ही वह नेतृत्व करने लायक है..फिर भी उसे जिम्मेदारियां दी गई हैं.”
पूर्व कप्तान ने साफ तौर पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि “बहुत पढ़ा लिखा है , इंग्लिश और ऊर्दू अच्छी बोलता है तो उसे कप्तान बना दो. क्रिकेट ऐसे नहीं चलता है, जिसमें लीडरशिप की क्वालिटी हो, उसे जिम्मेदारी सौंपी जाए”.
पाकिस्तान के हार का कारवां
| अवधि | जीत रहित मैच | हार | ड्रॉ |
| मार्च 2022 – अब तक | 11 | 7 | 04 |
| फरवरी 1969 – मार्च 1975 | 11 | 1 | 10 |
| मार्च 1959 – अक्टूबर 1964 | 08 | 4 | 04 |
| अक्टूबर 1998 – मार्च 2000 | 08 | 4 | 04 |
जीत के पड़े लाले
पाकिस्तान की टीम अपने घर में पिछले 11 टेस्ट से जीत के लिए तरसती दिखाई दे रही है. मार्च 2022 से लेकर अब तक पाकिस्तान की टीम अपने घर में पिछले 11 टेस्ट में सात हार चुकी है, जबकि चार टेस्ट ड्रॉ रहे है और हार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है. इससे पहले टीम फरवरी 1969 से लेकर मार्च 1975 तक 11 टेस्ट में नहीं जीत पाई थी.
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: भारत ने 133 रन की धमाकेदार जीत के साथ किया बांग्लादेश का क्लीन स्वीप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…
IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…
आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…
22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…