Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghaziabad: बीटेक छात्रा को मोबाइल के लिए ऑटो से गिराकर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

UP News: छात्रा ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी. 27 अक्टूबर को वह अपनी सहेली दीक्षा के साथ घर लौट रही थी. तभी वह इस घटना की शिकार हो गई थी.

मुठभेड़ में मारा गया आरोपी (फोटो सोशल मीडिया)

Ghaziabad: ऑटो में जा रही बीटेक की छात्रा कीर्ति सिंह से मोबाइल लूटने के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई है. खबर सामने आ रही है कि इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

मालूम हो कि 27 अक्टूबर को गाजियाबाद में बीटेक की छात्रा कीर्ति सिंह ऑटो से जा रही थी, इसी दौरान आरोपितों ने उससे मोबाइल लूटने की कोशिश की, तो उसने विरोध किया. इस दौरान वह ऑटो से नीचे गिर गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. ऑटो से गिरने के बाद कीर्ति करीब 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही थी. इस घटना की हर तरफ आलोचना हो रही थी और लोग गाजियाबाद पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में मारा गया आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पर 9 मुकदमे दर्ज हैं. तो वहीं इस मामले में मसूरी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और एक बदमाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जीतू फरार था, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 325, इन शहरों का जानें हाल

शरीर में हुए थे दो फ्रैक्चर

बता दें कि ऑटो से गिरने के बाद कीर्ति को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां चिकित्सकों ने बताया कि, उसके शरीर में दो फ्रैक्चर हुए थे, जबकि सिर में गम्भीर चोट आई थी. कीर्ति को ICU में भर्ती कराया गया था. तमाम कोशिशों के बावजूद भी डाक्टर उसे बचा नहीं सके थे. कीर्ति हापुड़ शहर के पन्नापुरी इलाके की रहने वाली थी और वह गाजियाबाद में रहकर ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी. 27 अक्टूबर को वह अपनी सहेली दीक्षा के साथ घर लौट रही थी. तभी वह इस घटना की शिकार हो गई थी.

यहां पर हुई थी लूट

बता दें कि कीर्ति के साथ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित मसूरी थाना क्षेत्र में डासना फ्लाईओवर के पास दो बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था. पहले बाइक से दोनों ने उसका पीछा किया और फिर ऑटो के पास बाइक लाकर धीमी कर ली व उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनने लगे. इस दौरान कीर्ति ने अपना मोबाइल फोन नहीं छोड़ा और वह बदमाशों से भिड़ गई. इस दौरान छीना-झपटी हुई और फिर बदमाशों ने उसे ऑटो के बाहर खींच लिया, जिससे वह सड़क पर करीब 15 मीटर तक घसीटती रही. तो वहीं बदमाश मोबाइल फोन लेकर भाग गए. इस मामले में मसूरी थाने में तैनात रविंद्र चंद्र पंत को निलम्बित कर दिया गया है तो वहीं थाने में तैनात तीन इंस्पेक्टर को भी हटा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital