देश

पाकिस्तान से चलने वाले 14 ऐप को किया बैन, IB के इनपुट पर लिया गया फैसला, संवाद के लिए आंतकी करते थे इस्तेमाल

Pakistani app banned: केंद्र सरकार ने जांच एजेंसी (आईबी) के इनपुट पर पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें बीचैट (Bchat) भी शामिल है. केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर ये फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई एजेंसियों ने पाया कि इन ऐप्स का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स यानी ओजीडब्ल्यू से संवाद करने के लिए कर रहे थे. जब सरकार को इन ऐप्स के बारे में जानकारी मिली तो पता चला कि ये सभी ऐप्स भारत के प्रतिनिधि नहीं थे.

भारत सरकार ने बताया है कि इन ऐप्स से देश की सुरक्षा को खतरा है, जिसके बाद इन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके पहले भारत ने पाकिस्तान से चलने वाले कई सोशल मीडिया एकाउंट पर कार्रवाई करते हुए बैन किया था.

इन सभी ऐप्स पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

आतंकवादियों की मदद करने वाले से 14 मैसेंजर ऐप में बीचैट (Bchat) के अलावा Crypvisor, Enigma, SafeSwiss, विक्रमे, Mediafire, Briar, Nandbox, Kanin, Element, Secondline, Jangi, Threema जैसे ऐप्स शामिल हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर ऐप्स को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि यूजर्स अपनी पहचान छिपा सकता है और उनके फीचर्स से उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है. होम अफेयर्स के मुताबिक कि ये मोबाइल ऐप कई एजेंसियों द्वारा बताए जाने के बाद आतंकवादियों और उनके समर्थकों को गतिविधियों में शामिल होने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “देश में हजारों सांसद और मेडलिस्ट कितने…? रावण से बड़ा अहंकार”…बृजभूषण के आरोपों का पहलवानों ने किया पलटवार

पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से करते थे बात

जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी इन एप के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क साधते थे. जिससे आगे के प्लान को तैयार किया जा सके और किसी को खबर भी ना हो. सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की जा रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Pakistan, Mobile, APP, Pakistani app banned, pakistani app in india, pakistani messenger app, terrorist, jammu kashmir, पाकिस्तान, मोबाइल, एपीपी, पाकिस्तानी ऐप प्रतिबंधित,

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago