खेल

Manipur Violence: हिंसा में जला दिया गया इस स्टार फुटबॉलर का घर, भारत को बनाया था चैंपियन

Manipur Violence: पिछले कुछ महीनों से मणिपुर काफी ज्यादा हिंसा प्रभावित राज्य रहा है. इस हिंसा में न जाने कितने परिवार उजड़ गए, उनके घरों को जला दिए गए. इसके चलते ही कई लोगों को अपना घर को खोना पड़ा और अब उन्हें राहत शिवरों में रहना पड़ रहा है. इसी हिंसा का शिकार एक भारतीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी भी बना है. हम बात कर रहे हैं. भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम का कप्तान नगामगौहौ मेट (Ngamgauhou Met) की. इनको भी हिंसा के चक्कर में अपना घर खोना पड़ा गया. जब भारतीय युवा खिलड़ी साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन अंडर-16 चैंपियनशिप जीतकर अपने घर लौटा तो उसे वहां अपना घर नहीं मिला. उसे नहीं पता था कि वापस लौटने के बाद उसे अपने राहत शिविर में रहने पड़ेगा. उसके माता पिता कांगपोकली जिले के एक राहत शिविर में उसका इंतजार कर रहे थे.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के उभरते सितारे नगामगौहौ का घर जातीय हिंसा के दौरान जला दिया गया था. वह 15 साल के हैं और कुकी समुदाय से संबंध रखते हैं. मणिपुर में फुटबॉल का कितना क्रेज है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जिस 23 खिलाड़ियों की भारतीय टीम ने चैंपियनशिप जीती हैं, उसमें 16 खिलाड़ी मणिपुर से ही हैं.

फुटबॉल टीम में मैतेई और कुकी दोनों समुदाय के लोग

चैंपियनशिप टीम में जो 16 खिलाड़ी मणिपुर से थे उनमें 11 मैतेई, 4 कुकी और मैतेई पंगल (मणिपुरी मुस्लिम) थे. इसके बावजूद भी दोनों समुदायों के बीच हिंसा का माहौल बना रहता है. इसमें गौर करने वाली बात यह भी है कि नगामगौहौ अपनी इस सफलता के लिए भारतीय सीनियर टीम के पूर्व कप्तान रेनेडी सिंह का बहुत आभार व्यक्त करते हैं और वो मैतेई समाज से आते हैं. इम्फाल की क्लासिक फुटबॉल एकेडमी के उतरते सितारे नगामगौहौ ने कहा, “उन्हें हमारी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है. वह हमेशा ही हमारी ताकत का स्तंभ रहे हैं.”

नगामगौहौ ने कहते हैं कि, “मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मेरे आसपास के लोग सुरक्षित हैं. हमारा राज्य बड़े पैमाने पर हिंसा से प्रभावित हुआ है. अब मुझे लगता है कि शांति उम्मीद करनी चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

52 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago