देश

कश्मीर पहुंचीं सौम्या टंडन, वीडियो शेयर कर बोलीं- कश्मीर बहुत अच्छा और सेफ है

टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में लंबे वक्त तक अनीता भाभी का रोल प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन अभी कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं. सौम्या टंडन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके फैंस को इस बारे में बताया है. हालांकि यह साफ नहीं है कि सौम्या किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही हैं या फिर कोई शो शूट करने यहां पहुंची हैं. वीडियो में सौम्या को शिकारे में बैठकर कश्मीर ट्रिप का अपना अनुभव शेयर करते देखा जा सकता है.

हर सीजन में कश्मीर जाया करेंगी सौम्या

वीडियो में सौम्या टंडन ने बताया, “यह दूसरी बार है जब मैं कश्मीर में हूं और मुझे फिर एक बार इससे प्यार हो गया है. मैंने तय किया है कि मैं अब हर सीजन में यहां आया करूंगी क्योंकि कश्मीर लगभग हर मौसम में ही जादू बिखेरता है. मुझे याद है कि कश्मीर आना किसी ख्वाब की तरह हुआ करता था कि आप यहां आकर शूटिंग करें. लेकिन अब यह एक हकीकत बन गया है.”

सौम्या ने की कश्मीर के लोगों की तारीफ

सौम्या टंडन ने कश्मीर के लोगों और उनके बर्ताव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा और सुरक्षित है। मुझे लगता है कि लोग टूरिस्टों के साथ बहुत मिलनसार और अच्छा और दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मैं कुछ बहुत अच्छे लोगों से मिली हूं.” सौम्या ने इस वीडियो में लगातार सशक्त हो रही कश्मीर की औरतों के बारे में भी बताया और कहा कि वह लगातार आगे बढ़ रही हैं.

ये भी पढ़ें- सस्टेनेबल लॉन्ड्री चैंपियन नवजोत साहनी को आइकन अवार्ड्स में सम्मानित किया गया

कमेंट सेक्शन में लोगों ने दिए रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में लोग फिर एक बार सौम्या टंडन को नए प्रोजेक्ट का हिंट देखकर एक्साइटेड दिखे. एक यूजर ने हप्पू सिंह वाले अंदाज में लिखा, “अरी दादा… ये तो गोरी मैम कश्मीर में हैं.” एक शख्स ने लिखा, “मिस यू भाभीजी, वापस आ जाओ ना शो में प्लीज.” बता दें कि कुछ वक्त पहले सौम्या टंडन ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ धारावाहिक छोड़ दिया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

23 सितंबर की रात नहीं होगी आम! आसमान में होगा कुछ ऐसा, देख रह जाएंगे हैरान

Autumn Equinox: 23 सितंबर को पृथ्वी पर शरद विषुव की खगोलीय घटना होगी. इस दिन,…

12 minutes ago

रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, मीडिया पार्टनर ‘भारत एक्सप्रेस’ का जताया आभार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला…

20 minutes ago

72 साल में पहली बार दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, जानें किसको मिलेगा बेस्ट एक्टर आवार्ड

72 सालों के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर…

26 minutes ago

‘तहसील से लेकर डीएम तक के चक्कर काटे…’, सीएम योगी के आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला

Lucknow Woman Climbs Tower: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…

39 minutes ago

रूस के संसदीय चुनाव में पुतिन का जलवा, यूनाइटेड रशिया ने 450 में से 355 सीटों पर जमाया कब्जा

Russia Parliamentary Election Results: रूस में संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

41 minutes ago

दिल्ली में फिर दहला देने वाली वारदात; 7 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, थाने के बाहर भारी हंगामा

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला…

46 minutes ago