लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
सीएम नीतीश कुमार
Bihar: बिहार में सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी पर पुल गिरने पर अब सियासत शुरू हो गयी है. इसके साथ ही प्रदेश में सीएम नीतीश कुमार के कामकाज पर फिर से सवाल उठना शुरू हो गए हैं. बीजेपी लगातार इसको लेकर उनके काम पर निशाना साध रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने पुल बनाने वाली कपंनी की क्लास लगा दी. पुल गिरने की घटना पर उन्होंने विभाग की गलती मानते हुए कहा कि पुल ठीक से नहीं बन रहा था तभी तो गिर जा रहा है.
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुल गिरने से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर में जो हुआ है, कुछ समय पहले भी हुआ था. उसी समय हमने कहा कि ऐसा क्यों हुआ ? उन्होंने कहा कि रविवार को फिर से पुल गिरा है. उन्होंने इसे तकलीफदेह बताते हुए कहा कि पुल गिरने की खबर के बाद तुरंत हमने विभाग के सभी अधिकारियों से कहा कि जाकर देख लीजिए और तुरंत एक्शन लीजिए.
उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा, यह कोई तरीका नहीं है अब तक तो इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था. अगर समय पर हो गया रहता तो क्यों ऐसी खबर आती. हमको बहुत तकलीफ हुई है. दोषियों पर बिल्कुल कार्रवाई होगी सीएम नीतीश ने आगे कहा, पुल ठीक से नहीं बना रहा है तभी गिर जा रहा है. अगर ठीक से बनाया होता तो कैसे गिर जाता. अगर समय पर तैयार हो जाता तो लोगों को कितनी खुशी होती.
बता दें कि भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल रविवार को गंगा नदी में गिर गया. खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया इसको जमकर शेयर किया जाना लगा. पुल गिरने की आवाज से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने गयी.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…